हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

JioMart ने शुरू की फ्री डिलीवरी! स्विगी, ब्लिंकिट पर पड़ेगा इसका असर?

JioMart: ऑनलाइन ग्रोसरी घर तक कम वक्त में पहुंचाने के लिए कई कंपनियां अलग-अलग ऑफर के साथ मार्केट में आती हैं। अब JioMart ने अपने ग्राहकों के लिए फ्री डिलीवरी की सेवा शुरू कर दी है। क्या इससे दूसरी कंपनियों पर असर पड़ेगा?

विज्ञापन

JioMart: ब्लिंकिट, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट का इस्तेमाल ग्रोसरी के सामान लेने के लिए किया जाता है। ये कंपनियां कम वक्त में आपका सामान आपके घर पहुंचाने में मदद करती हैं। हालांकि ये डिलिवरी चार्ज भी लेती हैं। इसी कड़ी में रिलायंस रिटेल भारत के बाजार में फिर से धमाकेदार शुरुआत की योजना बनाई है। जियो मार्ट के आने से ब्लिंकिट, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट जैसी कंपनियों का कम्पटीशन बढ़ जाएगा।

JioMart की फ्री डिलीवरी

कंपनी ने अपने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, JioMart के जरिए नवी मुंबई और बेंगलुरु के कुछ इलाकों में डिलीवरी सेवाएं देना शुरू कर दिया है। टेलीकॉम सेक्टर में Jio के पहले लॉन्च की तरह ही इस बार भी रिलायंस रिटेल ऐप ‘Jiomart’ फ्री डिलीवरी दे रहा है और प्लेटफॉर्म शुल्क भी नहीं लिया जा रहा है। ऐसा रिलायंस पहले भी कर चुका है जब जियो की सिम लाई गई थी तब भी उसको फ्री रखा गया था। इससे कंपनी को ग्राहक जोड़ने में काफी मदद मिलती है। रिलायंस के इस कदम से ब्लिंकिट, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस कदम से पता चलता है कि रिलायंस जियोमार्ट तेजी से एक महत्वपूर्ण हिस्से पर कब्जा कर लेगा।

ये भी पढ़ें: क्या 1 ट्वीट 2 घंटे में साफ कर सकता है 3500 करोड़? ओला के शेयरों में गिरावट के बाद उठे सवाल

आपको बता दें कि कोई जियो डिलिवरी के लिए चार्ज नहीं लेगा,चाहें ऑर्डर बड़ा हो या छोटा हो। इसके अलावा कोई प्लेटफॉर्म फीस भी नहीं ली जाएगी। वहीं, ज्यादातर कंपनियों में ग्राहकों को पीक आवर्स के दौरान या छोटे ऑर्डर के लिए अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होता है, लेकिन जियो मार्ट में इस तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

ग्राहक जोड़ने का अच्छा तरीका

आम जनता के लिए रिलायंस का ये काफी अच्छा ऑफर माना जा रहा है। बिना फीस वाला मॉडल उपभोक्ताओं को आकर्षित कर सकता है। ये छोटे शहरों और कस्बों में लोकप्रिय हो सकता है। रिलायंस रिटेल की रणनीतियों उन इलाकों में अपनी पकड़ बनाना है जहां पर दूसरी कंपनियां कम पहुंच पाती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी की योजना छोटे शहरों और कस्बों और 1150 शहरों तक अपनी पहुंच बढ़ाने की है। कंपनी पूरे भारत में करीब 5000 पिन कोड को कवर करना चाहती है।

ये भी पढ़ें: Ratan Tata के निधन की खबर से भावुक हुए मुकेश अंबानी, बोले-रतन, आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें