Reliance JioCoin: रिलायंस जियो द्वारा लॉन्च किए गए JioCoin को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज है। यह एक ब्लॉकचेन-आधारित डिजिटल टोकन है, जिसे जियो इकोसिस्टम का हिस्सा बनने वाले यूजर्स को फायदा पहुंचाने के लिए डिजाइन किया गया है। फिलहाल, जियो कॉइन को जियोस्फीयर ब्राउजर के जरिए कमाया जा सकता है। जियोस्फीयर इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को अब जियो कॉइन नामक नया फीचर भी नजर आने लगा है।
क्या सीधे खरीद सकते हैं कॉइन?
रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलायंस की योजना अपने टोकन प्रोग्राम को MyJio, Jio Cinema और JioMart जैसे अन्य प्लेटफॉर्म पर शुरू करने की भी है। जहां उपयोगकर्ता विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जियो कॉइन कमा सकते हैं। JioCoin अभी सीधे खरीदने के लिए उपलब्ध नहीं हैं और न ही इन्हें क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों पर ट्रेड किया जा सकता है। इन्हें केवल जियो सर्विस का हिस्सा बनकर ही कमाया जा सकता है और Jio इकोसिस्टम के अंदर ही इसका लाभ उठाया जा सकता है।
क्या क्रिप्टो जैसे कमाई है संभव?
जियो कॉइन के सामने आने के बाद से एक सवाल यह भी पूछा जा रहा है कि क्या इससे क्रिप्टोकरेंसी की तरह मोटी कमाई की जा सकती है? फिलहाल, इसका सटीक उत्तर देना मुश्किल है। क्योंकि कंपनी ने इस बारे में विस्तार से अभी कुछ नहीं बताया है। जब तक रिलायंस जियो इसकी कीमत और भविष्य की रणनीति के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं करती, ज्यादा कुछ भी कहना मुश्किल है।
यह भी पढ़ें – Goa का फेमस क्लब Titos देने वाला है कमाई का मौका, वो भी घर बैठे-बैठे! देखें पूरी डिटेल
क्रिप्टो से कैसे है अलग?
यहां, यह समझना भी जरूरी है कि जियो कॉइन पारंपरिक क्रिप्टोकरेंसी नहीं है। JioCoin एक कस्टमर एंगेजमेंट टूल ज्यादा है, जो यूजर्स को अपनी सेवाओं से जुड़ने के लिए पुरस्कृत करता है। जैसे कि कोई प्रोडक्ट खरीदना, मूवी स्ट्रीम करना या ऑनलाइन शॉपिंग करना आदि। क्रिप्टोकरेंसी की बात करें, तो यह स्वतंत्र रूप से संचालित होती हैं और सरकार का उस पर कोई नियंत्रण नहीं होता।
ऐसे बढ़ीं बिटकॉइन की कीमतें
अगर जियो कॉइन भी बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी में तब्दील हो जाती है, तो इसका मूल्य बिटकॉइन के अनुरूप तेजी से बढ़ सकता है। अभी एक बिटकॉइन की कीमत 88,44,995.01 रुपये है। बिटकॉइन का डिजिटल करेंसी के रूप में उपयोग 2009 में शुरू हुआ था और तब से लेकर अब तक इसने अपनी रफ्तार से सबको चौंकाया है। WazirX के अनुसार, 2010 में एक बिटकॉइन की कीमत 2.85 रुपये थी और आज यह 88 हजार रुपये का आंकड़ा पर कर गई है। ऐसे में अगर JioCoin बिटकॉइन का विकल्प बनती है, तो उसकी कीमत को भी पंख लग सकते हैं।
सोचिए कितने अमीर बन जाएंगे आप
अब जरा सोचिये कि आज जियो प्लेटफॉर्म का उपयोग करके यदि आपको तीन कॉइन मुफ्त मिलते हैं, तो भविष्य में इसकी कीमत क्या हो सकती है? विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले वर्षों में जियो कॉइन का मूल्य 90 लाख से अधिक हो सकता है, जो संभावित रूप से शुरुआत में इसे अपना बनाने वालों को करोड़पति बना सकता है। हालांकि, जियोकॉइन वास्तव में बिटकॉइन के स्तर तक पहुंच पाएगा? यह फिलहाल नहीं कहा जा सकता। मीडिया रिपोर्ट्स में अनुमान जताया गया है कि JioCoin की कीमत प्रति टोकन 43 रुपये ($0.50) हो सकती है।
संबंधित खबरें
'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
32 mins ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
2 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
3 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
3 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
4 hrs agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
18 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
19 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
20 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
22 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines