Jio vs BSNL Recharge Plans with 84 Days Validity: जब बात आती है एक अच्छे रिचार्ज प्लान को चुनने की तो हम पूरा इंटरनेट खंगालने लगते हैं। भले ही हमें पता है कि हम जिस टेलीकॉम कंपनी को अपना रहे हैं, उसका कौन सा रिचार्ज प्लान हमारे लिए सही है लेकिन फिर भी सस्ते प्लान की तलाश में रहते हैं। इसके पीछे की वजह कहीं न कहीं टेलीकॉम कंपनियों द्वारा रिचार्ज प्लान को महंगा करना है। जियो समेत अन्य कंपनियों ने अपने प्लानों के दाम बढ़ा दिए हैं। जबकि, बीएसएनएल ने भी यूजर्स के बीच अपने नए प्लान पेश किए हैं।
कई ग्राहकों की नजर में बीएसएनएल के प्लान सस्ते हैं। हाल ही में कंपनी ने रोजाना 3जीबी डेटा वाला 84 दिनों की वैधता का प्लान पेश किया है, जो रिलायंस जियो के रिचार्ज प्लान से कितना सस्ता है और दोनों में से किसके प्लान को अपनाया जा सकता है? आज हम आपको बताने जा रहे हैं, आइए जानते हैं।
BSNL 4जी और Jio 5जी नेटवर्क के साथ उपलब्ध
डेली 3जीबी डेटा वाले 84 दिनों के प्लान के बारे में जानने से पहले ये जान लीजिए कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल मौजूदा समय में अपने ग्राहकों को सस्ते प्लान तो दे रही है लेकिन ये प्लान 4जी नेटवर्क के साथ हैं। पूरे भारत में बीएसएनएल की सर्विस नहीं दी जाती है। चुनिंदा क्षेत्र में बीएसएनएल 4जी नेटवर्क उपलब्ध करता है। जबकि, रिलायंस जियो द्वारा 5जी नेटवर्क की सुविधा को देश के लगभग सभी जगह पर उपलब्ध कर दिया जा चुका है।
ये भी पढ़ें- Sasta Recharge Plan: 1 रिचार्ज से 4 लोगों का चलेगा फोन
BSNL Cheapest Recharge Plan
बीएसएनएल के सस्ते प्लान में से एक 599 रुपये का प्लान है, जो ग्राहकों को 84 दिनों की वैधता प्रदान कर रहा है। इस प्लान के साथ यूजर्स को रोजाना 3GB डेटा की सुविधा मिलेगी। ये प्लान कुल 252 जीबी डेटा के साथ आता है। प्रतिदिन डेटा खत्म होने पर आप 40kbps स्पीड के साथ इंटरनेट का फायदा यूज कर सकते हैं। इसके अलावा BSNL tunes, Zing Music, Challenger Arena Games जैसे ऐप्स का फायदा मिलता है।
Reliance Jio 84 Days Plan
रिलायंस जियो की ओर से भी डेली 3जी डेटा वाला प्लान ऑफर किया जाता है। 84 दिनों की वैधता वाला ये प्लान 1799 रुपये का आता है। इसके साथ डेटा के अलावा आपको डेली 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा जियो ऐप्स और 5जी अनलिमिटेड डेटा की सुविधा मिलती है।
ये भी पढ़ें- 336, 365 और 395 दिनों वाले सस्ते रिचार्ज प्लान
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
7 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
8 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
10 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
10 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
11 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
13 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
14 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
14 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 day agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines