Jio vs BSNL Prepaid Plans: हाल ही में टेलीकॉम कंपनियों द्वारा रिचार्ज प्लान्स के दामों में बढ़ोतरी की गई थी जिसके बाद कई यूजर्स जियो और एयरटेल को छोड़ कर बीएसएनएल पर शिफ्ट हो गए। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने भी इसका फायदा उठाते हुए हाल ही में कई शानदार प्लान्स को पेश किया था। हालांकि यूजर्स अभी भी SIM पोर्ट करवाने की सोच रहे हैं।
ऐसे में अगर आप लंबी वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान पसंद करते हैं तो पहले ये जरूर जान लें कि Jio और BSNL में से कौन सी कंपनी ज्यादा बेहतर प्लान ऑफर कर रही है। आइए जानते हैं जियो और बीएसएनएल के 365 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान्स में कौन-सा बेहतर है…
Jio का 3599 रुपये वाला प्लान
सबसे पहले जियो की बात करें तो कंपनी 3599 रुपये का धांसू प्लान ऑफर कर रही है जिसमें आपको 365 दिनों की वैलिडिटी देखने को मिलती है। लंबी वैलिडिटी के चलते आपको बार बार रिचार्ज की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। इतना ही नहीं इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा भी मिल रही है। डेटा की बात करें तो प्लान डेली 2.5 जीबी डेटा ऑफर करता है और ये 365 दिनों के लिए वैलिड है। साथ ही ये प्लान कई जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी ऑफर कर रहा है।
BSNL का 1999 रुपये वाला प्लान
दूसरी तरफ बीएसएनएल 1999 रुपये वाला प्लान शानदार प्लान ऑफर कर रहा है जिसमें यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी देखने को मिल रही है। खास बात यह है कि प्लान यूजर्स को 600 GB डेटा दे रहा है। देखा जाए तो प्लान में रोजाना 1.64GB डेटा मिल रहा है। हालांकि इस प्लान में कोई भी डेली लिमिट नहीं है जिसका मतलब है कि आप जितना चाहें डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS की सुविधा भी मिल रही है।
दोनों में से कौन सा प्लान बेहतर?
ओवरऑल देखें तो अगर आप ज्यादा डेटा और एक्स्ट्रा सर्विस चाहते हैं, तो जियो का प्लान आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है। हालांकि, अगर आप बजट में हैं और आपको ज्यादा डेटा की जरूरत नहीं है, तो बीएसएनएल का प्लान एक किफायती ऑप्शन है और इसमें आपको कोई भी डेली लिमिट नहीं मिलती।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
5 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
6 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
7 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
8 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
8 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
10 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
11 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
12 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 day agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines