Jio vs Airtel vs Vodafone Idea vs BSNL: जुलाई महीने की शुरुआत के साथ ही टेलीकॉम कंपनियों के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया द्वारा रिचार्ज प्लान के दाम बढ़ाने के बाद से मार्केट में अलग तहलका मचा हुआ है। ऐसे में बाजी मारने के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल आगे दिख रही है। बीएसएनएल के कई रिचार्ज प्लान तीनों प्रमुख प्राइवेट टेलीकॉम के सामने सस्ते हैं, लेकिन लोगों के बीच फिर भी कुछ प्लानों को लेकर सवाल है कि वो अन्य से सस्ते हैं या नहीं?
अगर आप भी रिलायंस जियो (Reliance Jio), एयरटेल (Bharti Airtel), वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) और बीएसएनएल (BSNL) के रिचार्ज प्लानों में कौन सा प्लान किफायती है? ये जानना चाहते हैं तो आइए आपको इन चारों टेलीकॉम के 365 दिनों वाले प्लान के बारे में बताते हैं जिन्हें अपनाकर आप साल भर की छुट्टी पा सकते हैं।
Reliance Jio 365 Days Validity Plan
जियो की ओर से 3599 रुपये का रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है। इसके साथ करीब 1 साल यानी 365 दिनों तक कॉलिंग, एसएमएस और डेटा जैसी सुविधाओं को फायदा मिलता है। रोजाना 2.5GB डेटा, हर दिन 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट मिलता है।
Airtel 1 Year Validity Plan
एयरटेल की ओर से भी 1 साल का रिचार्ज प्लान 3599 रुपये में ऑफर किया जाता है। हालांकि, जियो की तुलना में प्लान के साथ कम डेटा बेनिफिट मिलता है। एयरटेल का ये प्लान हर दिन 2GB डेटा के साथ आता है। इसके अलावा प्लान के साथ हर दिन 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनिफिट मिलता है।
ये भी पढ़ें- Jio vs Airtel vs BSNL: 250 रुपये से कम में किसका रिचार्ज प्लान सबसे बेस्ट?
BSNL 395 Days Plan Benefits
बीएसएनएल की ओर से 2395 रुपये वाला प्लान ऑफर किया जा रहा है। इसमें हर दिन 2 जीबी डेटा, प्रतिदिन 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट दिया जाता है। ये प्लान 1 साल की वैधता से ज्यादा का है। इसमें आपको 365 दिन नहीं बल्कि 395 दिनों तक सभी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। ये प्लान 4जी नेटवर्क सर्विस के साथ है। एयरटेल और जियो की ओर से 365 दिनों का प्लान ऑफर किया जाता है, लेकिन नेटवर्क के मामले कंपनी 5जी की सुविधा प्रदान करती हैं।
Vodafone Idea Annual Recharge Plan
बात करें वोडाफोन आइडिया के रिचार्ज प्लान की तो इसके साथ भी आपको बीएसएनएल की तरह 4जी नेटवर्क की सुविधा प्रदान करता है। 3699 रुपये में आपको कॉलिंग, डेटा, एसएमएस का फायदा मिलता है। वीआई के इस प्लान के साथ आपको रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट्स और डेली 100 SMS की सुविधा मिलती है। अन्य बेनिफिट्स में आपको 1 साल के लिए Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन और रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए मुफ्त डेटा मिलता है। इसके अलावा आप वीकेंड डेटा रोलओवर का फायदा भी उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- BSNL Recharge Plan: 35 दिन तक चलेगा ये सस्ता प्लान
ये भी पढ़ें- 3 महीने का रिचार्ज प्लान किसका सबसे सस्ता? जल्दी जानें बेनिफिट्स
संबंधित खबरें
सिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे ₹500, बिना लोकल एड्रेस प्रूफ के नया कनेक्शन
1 hr agoCEC ज्ञानेश कुमार को हर महीने कितनी मिलती है सैलरी? क्या है नेटवर्थ
4 hrs agoनवी मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुआ TajSATS का फ्लाइट किचन, जानें पूरी डिटेल
5 hrs agoभूटान में अदाणी पावर का बड़ा दांव, 770MW प्रोजेक्ट के लिए साइन हुआ एग्रीमे
7 hrs agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
9 hrs ago12A बताकर बेचा और निकल गया 13वां फ्लोर! जानें RERA के नए नियम
9 hrs agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
10 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
11 hrs agoUIDAI ने बदले आधार में नाम सुधार के नियम, अब जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट्स
11 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines