Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL Recharge Plans: देश की तीन प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया है, जिससे कहीं न कहीं सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल का रिचार्ज प्लान को लेकर मुकाबला चल रहा है। चारों कंपनियां अलग-अलग बेनिफिट्स और कीमतों के साथ प्लान ऑफर तकची हैं। इनमें से किसका प्लान सबसे किफायती हो सकता है या कौन सी कंपनी सस्ते में रिचार्ज प्लान (Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL Cheapest Plans) ऑफर कर रही है? ये आप कंपनी के प्लानों की तुलना करके जान सकते हैं। अगर आप 90 दिन का रिचार्ज प्लान अपनाने की सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं 90 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान सबसे सस्ता है?
Airtel Plan with 90 Days Validity
एयरटेल के 90 दिनों की वैधता वाले रिचार्ज प्लान की कीमत 929 रुपये है। इस रिचार्ज के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। इसके अलावा प्लान के साथ यूजर्स को डेली 100 SMS और हर दिन 1.5GB डेटा का बेनिफिट मिलता है। प्रतिदिन डेटा खत्म होने पर यूजर्स 64Kbps के साथ इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो कंपनी की ओर से Wynk Music, फ्री हेलो ट्यून और Apollo 24|7 Circle का 3 महीना का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है।
Vodafone Plan with 3 Months Validity
वोडाफोन की ओर से 90 दिनों की वैधता वाला रिचार्ज प्लान 996 रुपये में पेश किया जाता है। इसके साथ रोजाना 2 GB डेटा की सुविधा मिलती है। इसके अलावा प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा मिलती है। अन्य बेनिफिट्स में वीकेंड डेटा रोलओवर, अनलिमिटेड नाइट डेटा- रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक मिलता है।
ये भी पढ़ें- Sasta Recharge Plan: 1 रिचार्ज से 4 लोगों का चलेगा फोन
Reliance Jio Plan with 98 Days Validity
वोडाफोन आइडिया और एयरटेल की ओर से 90 दिनों का प्लान ऑफर किया जाता है। जबकि, जियो अपने यूजर्स को 8 दिन अधिक वैधता के साथ प्लान देता है। जियो की ओर से 98 दिनों की वैधता वाला प्लान ऑफर किया जाता है, जिसकी कीमत सिर्फ 999 रुपये है। प्लान के साथ कुल 196 GB डेटा मिलता है। प्रतिदिन 2 GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS का लाभ मिलता है। अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो प्लान के साथ JioTV और JioCloud का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
BSNL 90 Days Validity Plan
बीएसएनएल की ओर से भी सस्ता रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है। अगर आप 3 महीने यानी 90 दिनों की वैधता वाले प्लान में सबसे सस्ता देख रहे हैं तो ये बीएसएनएल का 499 रुपये का प्लान हो सकता है। इस प्लान के साथ 1GB प्रतिदिन डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा 90 दिनों के लिए मिलती है।
ये भी पढ़ें- Cheapest Recharge Plans: 336, 365 और 395 दिनों वाले रिचार्ज प्लान
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
8 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
13 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
13 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
14 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
16 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
18 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
19 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
21 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
22 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines