Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL: आमतौर पर लंबी वैधता वाले रिचार्ज प्लान को लोग अपनाना पसंद करते हैं। 28 दिनों की वैधता के अलावा 56 दिन, 84 दिन और 365 दिनों वाले रिचार्ज प्लान भी लोगों के बीच पसंद किए जाते हैं। रिलायंस जियो (Reliance Jio), एयरटेल (Airtel), वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) और बीएसएनएल (BSNL) के प्लानों को लोग पसंद करते हैं, लेकिन इन चारों कंपनियों में किसका रिचार्ज प्लान सबसे सस्ता है ये तो आप उनकी कीमत और उनमें मिलने वाले बेनिफिट्स को जाकर ही लगा सकते हैं।
चारों टेलीकॉम कंपनियां 84 दिनों की वैधता वाले प्लान का लाभ देते हैं, लेकिन कॉलिंग, डेटा और SMS के मामले में किसका रिचार्ज प्लान सबसे किफायती हो सकता है? आइए जानते हैं।
Jio 3 Months Cheapest Plan
रिलायंस जियो का लगभग 3 महीने वाला रिचार्ज प्लान 799 रुपये का आता है। इसके साथ यूजर को अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा मिलती है। इसके अलावा डेटा का लाभ भी हर दिन 1.5 जीबी तक दिया जाता है। इसके साथ जियो ऐप्स के सब्सक्रिप्शन भी मिलेंगे। 84 दिनों की वैधता वाला एक प्लान 859 रुपये का आता है जिसके साथ आपको हर दिन 2 जीबी डेटा का फायदा मिलता है। इसके अलावा सारे बेनिफिट्स 799 रुपये वाले प्लान जैसे ही हैं।
ये भी पढ़ें- सिर्फ 666 रुपये में 150 दिनों तक खूब करें बात!
Airtel Cheapest Recharge Plan
एयरटेल का 84 दिनों की वैधता वाला रिचार्ज प्लान 859 रुपये का आता है। इसके साथ हर दिन 1.5 GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा मिलती है। जबकि, जियो इतने रुपये में हर दिन 2 जीबी डेटा की सुविधा प्रदान कर रहा है। इसके लिए एयरटेल के पास 979 रुपये का प्लान उपलब्ध है।
Vi 84 Days Validity Plans
वोडाफोन आइडिया भी 84 दिनों की वैधता वाला प्लान 859 रुपये का पेश करता है। इसके साथ आपको रोजाना 1.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर 100 SMS का फायदा मिलेगा। अन्य बेनिफिट्स में प्लान के साथ रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा। साथ ही वीकेंड डेटा रोलओवर का फायदा भी मिलता है।
BSNL 84 Days Validity Plans
बीएसएनएल द्वारा सिर्फ 599 रुपये में 84 दिनों की वैधता वाला प्लान ऑफर किया जाता है। इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा का लाभ मिलता है। अगर डेटा लिमिट खत्म हो जाती है तो यूजर 40kbps स्पीड के साथ इंटरनेट यूज कर सकते हैं। इतना ही नहीं, प्लान के साथ बीएसएनएल ट्यून्स समेत कई सर्विस का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
ये भी पढ़ें- Cheapest Plans: 336, 365 और 395 दिनों वाले सस्ते रिचार्ज प्लान
बात करें जियो और एयरटेल की तो 599 रुपये से कम में ये कंपनियां भी प्लान ऑफर करती हैं लेकिन उनके साथ डेटा का लाभ कम जीबी के साथ होता है। जियो 479 रुपये में कुल 6 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस का फायदा देता है। जबकि, एयरटेल 509 रुपये में कुल 6 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस का फायदा देता है। बीएसएनएल 4जी नेटवर्क सर्विस प्रदान करता है। जबकि, जियो और एयरटेल की सर्विस 5जी नेटवर्क की सुविधा देते हैं।
संबंधित खबरें
डॉलर में कमाई करने वाले YouTubers हो जाएं Alert! लागू हुआ नया नियम
1 min agoGoogle Pay और PhonePe से निकलेगा PF का पैसा, जानें कब लागू होगा नया नियम
29 mins agoRBI का बड़ा फैसला, शेड्यूल्ड बैंक की लिस्ट से बाहर हुआ Paytm पेमेंट्स बैंक
47 mins agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
14 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
16 hrs agoRBI के फैसले के तुरंत बाद खुशखबरी, FD पर मिलेगा 8.25% तक का तगड़ा ब्याज
17 hrs agoरेपो रेट बढ़ने के बाद बड़ा सवाल- क्या अभी घर या गाड़ी खरीदना टाल देना चाहिए?
18 hrs agoRBI के 0.25% रेपो रेट बढ़ाने से आपकी EMI कितनी बढ़ेगी? जानिए पूरा कैलकुलेशन
20 hrs agoRBI के फैसले के बाद संभला शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में घटी गिरावट
20 hrs agoH-1B वीजा नियमों को तोड़ना पड़ेगा महंगा, जुर्माने के साथ 10 साल तक का बैन!
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines