Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL Recharge Plans: फोन पर इंटरनेट का इस्तेमाल करना हो या फिर किसी से घंटों बात करनी हो, इसके लिए अब लोगों को महंगा रिचार्ज प्लान अपनाना पड़ रहा है। बढ़ती महंगाई के बीच रिचार्ज प्लान के बढ़ते दाम भी लोगों की जेब पर खास असर डाल रहे हैं। रिचार्ज प्लान के कीमतों में बदलाव होने के बाद से लोगों उस टेलीकॉम कंपनी को अपना चाह रहे हैं जो सस्ते में बेहतर सुविधा के साथ हैं। ऐसे में रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल के बीच तगड़ा मुकाबला भी देखने को मिल रहा है।
अगर आप भी उन ग्राहकों में से हैं जो अधिक डेटा वाला सस्ता रिचार्ज प्लान तलाश रहे हैं, तो आइए आपको जियो, वीआई, एयरटेल और बीएसएनएल के डेली 2जीबी डेटा वाले सस्ते प्लान के बारे में बताते हैं।
Jio Daily 2 GB Data Plan
रिलायंस जियो का डेली 2जीबी डेटा वाला प्लान 349 रुपये का आता है। इसके साथ 28 दिन तक सुविधा मिलती है। ये रिचार्ज प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS के साथ आता है। ये प्लान 4G डेटा के साथ है, लेकिन अगर आप 5जी क्षेत्र में आते हैं तो आपको अनलिमिटेड 5जी डेटा का फायदा मिलेगा।
BSNL Daily 2GB Data Plan
बीएसएनएल का 2जीबी डेटा वाला प्लान 199 रुपये का आता है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा भी मिलता है। इसके अलावा प्लान के साथ प्रतिदिन 100 SMS बेनिफिट भी मिलता है। इस रिचार्ज प्लान की वैधता 30 दिनों तक की है।
ये भी पढ़ें- 84 दिनों वाले सस्ते रिचार्ज प्लान! कॉलिंग और डेटा का भी मिलेगा खूब मजा
Airtel Cheapest Recharge Plan
एयरटेल का रिचार्ज प्लान 379 रुपये का आता है। इसकी वैधता भी 1 महीने यानी 30 दिनों तक की है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 2जीबी डेटा और हर दिन 100 SMS की सुविधा मिलती है।
Vi Best Data Plan
वोडाफोन आइडिया का रिचार्ज प्लान 379 रुपये का आता है। ये भी एयरटेल की तरह सर्विस प्रदान करता है। इसके साथ आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS का फायदा मिलेगा। ये भी कंपनी का सस्ता रिचार्ज प्लान माना जाता है जो कॉलिंग, एसएमएस के साथ डेली 2GB डेटा बेनिफिट के साथ आता है।
ये भी पढ़ें- साल भर की छुट्टी वाला किसका रिचार्ज प्लान सबसे सस्ता?
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
12 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
12 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
13 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
13 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
14 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
14 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
14 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
16 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
16 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines