Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL Recharge Plans: देश में 3 दिग्गज प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों का मुकाबला सरकारी टेलीकॉम कंपनी के साथ हो रहा है। रिचार्ज प्लान की कीमतों में एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया द्वारा बढ़ोतरी करने के बाद बीएसएनएल के सस्ते प्लान अपनाने लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। विभिन्न बेनिफिट्स और कीमत के कारण एयरटेल, जियो, वीआई और बीएसएनएल के प्लान लोगों के बीच पसंद और नापसंद भी किए जा रहे हैं। चारों कंपनियां अपने ग्राहकों को अलग-अलग वैधता और खासियत के साथ रिचार्ज प्लान ऑफर करती हैं।
अगर आप एक ऐसे यूजर हैं जो एक साल का रिचार्ज प्लान यानी 365 दिनों की वैधता वाले प्लान को अपनाना चाहते हैं और अपनी पॉकेट से कुछ पैसे भी बचाना चाहते हैं, तो इसके लिए पहले आप जियो, एयरटेल, वीआई और बीएसएनएल के 365 दिनों वाले रिचार्ज प्लान के बारे में जान लीजिए। आइए जानते हैं कि किस कंपनी का प्लान आपके सस्ता और अच्छा हो सकता है?
Jio Annual Recharge Plans
जियो के लेटेस्ट एनुअल रिचार्ज प्लान में दो प्लान हैं, जो 336 दिन और 365 दिनों की वैधता के साथ आते हैं। 336 दिनों की वैधता वाले प्लान की कीमत 1899 रुपये है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS और कुल 24GB डेटा मिलता है।
जिया का 3599 रुपये का प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें रोजाना 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा मिलती है।
Airtel Plans with 365 Days Validity
एयरटेल के लेटेस्ट एनुअल रिचार्ज प्लान में भी दो प्लान हैं, जो 336 और 365 दिनों की वैधता के साथ हैं। 1999 रुपये में 336 दिनों तक 24 GB डेटा बेनिफिट मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा मिलती है।
365 दिनों की वैधता के साथ 3599 रुपये का प्लान मिलता है। इसमें रोजाना 2 GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा मिलती है।
Vi Recharge Plans with 365 Days Validity
336 दिनों की वैधता वाले प्लान की कीमत 1999 रुपये है। इसमें कुल 24GB डेटा मिलता है। इसके अलावा कुल अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 300 SMS की सुविधा मिलती है।
वीआई की ओर से भी 3599 रुपये में 365 दिनों की वैधता वाला प्लान ऑफर किया जाता है। हालांकि, डेटा सुविधा रोजाना 1.5 GB मिलती है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा मिलती है।
BSNL Recharge Plans with 365 Days Validity
बीएसएनएल की ओर से 365 दिनों की वैधता वाले प्लान के साथ कुल 600GB डेटा की सुविधा दी जाती है। इसमें हर दिन की कोई लिमिट नहीं है। यूजर्स को प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा और किसी भी फोन नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
अगर आप एनुअल रिचार्ज के तौर पर एक अच्छा ऑप्शन देख रहे हैं तो बीएसएनएल का 13 महीने वाला प्लान अपना सकते हैं। 2399 रुपये का प्लान 395 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्रीपेड प्लान में हाई स्पीड के साथ रोजाना 2GB डेटा की सुविधा मिलती है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा मिलती है। इन सुविधाओं के अलावा बीएसएनएल ट्यून्स, जिंग म्यूजिक, गेमॉन एस्ट्रोटेल, हार्डी गेम्स और चैलेंजर एरेना गेम्स जैसी सर्विस भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- 84 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान सबसे सस्ता? जानिए
संबंधित खबरें
वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
17 mins agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
3 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
9 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
9 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
9 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
9 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
11 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
12 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines