Jio vs Airtel vs Vi Recharge Plans under Rs 400: जब से टेलीकॉम कंपनियों ने रिचार्ज प्लान्स के रेट बढ़ा दिए हैं, तब से ग्राहकों के लिए भी ये तय कर पाना मुश्किल हो गया है कि आखिर उनके लिए कौन सा रिचार्ज प्लान बेस्ट रहेगा? कौन सी कंपनी है जो सस्ते रिचार्ज प्लान दे रही है? किस कंपनी के प्लान जेब पर कम भार डालने वाले हो सकते हैं? जियो, एयरटेल, बीएसएनएल और वोडाफोन आइडिया के प्लानों में से किसका प्लान किफायती है? अगर आप भी इन्हीं सवालों के जवाब तलाश रहें हैं तो उसका एक ही जवाब है आपकी जरूरत।
जी हां, आपके लिए किस कंपनी का प्लान सस्ता रहेगा वो आपकी जरूरत पर भी निर्भर करता है। अगर कोई ओटीटी ऐप्स का शौकीन है तो उसके लिए ऐसा रिचार्ज प्लान बेस्ट है जिसके साथ कॉलिंग, डेटा और SMS बेनिफिट्स के अलावा फ्री में ओटीटी ऐप्स का भी एक्सेस मिल रहा है। जबकि, डेटा यूजर्स के लिए अधिक डेटा बेनिफिट वाला प्लान बेस्ट रहता है और अगर आप ऐसे यूजर्स में से एक हैं जिन्हें अधिक डेटा और ओटीटी ऐप्स दोनों का मजा चाहिए, तो आपके लिए जियो का 400 रुपये से कम वाला प्लान बेस्ट रहेगा।
Cheapest Recharge Plans under 400
एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को टक्कर देने वाला जियो का एक रिचार्ज प्लान 400 रुपये से कम का आता है। इसके साथ ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा और ओटीटी का मजा मिलता है। जियो के इस प्लान की कीमत सिर्फ 349 रुपये है, जिसे कंपनी के हीरो प्लान्स में से एक कहा जाता है।
ये भी पढ़ें- Jio vs Airtel vs Vi Plans: कॉलिंग, डेटा के साथ फ्री मिलेगा Netflix
Jio Rs 349 Plan Benefits & Details
जियो का रिचार्ज प्लान 349 रुपये में हर दिन 2GB डेटा के बेनिफिट्स के साथ आता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों तक की होती है। ऐसे में यूजर्स को कुल 56GB डेटा का फायदा मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS का बेनिफिट शामिल है। प्लान के साथ 5जी अनलिमिटेड डेटा और ओटीटी ऐप्स के तौर पर जियो क्लाउड (Jio Cloud), जियो टीवी (Jio TV) और जियो सिनेमा (Jiocinema) और का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
Airtel vs Vi: Recharge Plans under Rs 400
एयरटेल और वीआई द्वारा भी 349 रुपये का रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है। दोनों प्लान 28 दिन की वैधता के साथ रोजाना 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आते हैं। हालांकि, डेटा के मामले में एयरटेल की ओर से ज्यादा बेनिफिट दिया जा रहा है। वीआई रोजाना सिर्फ 1.5GB डेटा दे रहा है, लेकिन एयरटेल डेली 2GB डेटा बेनिफिट दे रहा है। जबकि, जियो की ओर से प्लान के साथ ओटीटी बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Jio vs Airtel: 365 दिन की वैधता वाले सस्ते रिचार्ज प्लान
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
6 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
11 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
11 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
12 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
14 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
17 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
17 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
19 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
20 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines