Jio vs Airtel vs Vi Plans with Free Netflix: महंगे रिचार्ज होने के कारण कई लोगों के लिए ये समझना मुश्किल हो गया है कि कौन सी कंपनी सस्ते में रिचार्ज प्लान ऑफर कर रही हैं? जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया अपने ग्राहकों को विभिन्न कीमत और बेनिफिट्स के साथ अलग-अलग रिचार्ज प्लान ऑफर करती हैं। इनमें कुछ ऐसे भी प्लान हैं जो कॉलिंग और डेटा के अलावा अन्य बेनिफिट्स के साथ आते हैं। अगर आप एक ऐसे यूजर हैं जो कॉलिंग के साथ नेटफ्लिक्स का मजा उठाना चाहते हैं, तो ऐसे कुछ प्लान्स हैं जो कई बेनिफिट्स के साथ आते हैं।
आज हम आपको रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा, एसएमएस और नेटफ्लिक्स जैसे बेनिफिट्स दिए जाते हैं। आइए जानते हैं जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के प्लानों में से किसका प्लान सबसे सस्ता है?
Reliance Jio Plan with Free Netflix
जियो अपने यूजर्स को 5जी अनलिमिटेड डेटा के साथ फ्री नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन वाले प्लान ऑफर करता है। एक प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ 1299 रुपये का आता है, जिसके साथ रोजाना 2GB डेटा, डेली 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग समेत नेटफ्लिक्स का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा एक प्लान 1799 रुपये का है, जिसकी वैधता 84 दिनों की है। इस प्लान के साथ रोजाना 3GB डेटा, डेली 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग समेत फ्री नेटफ्लिक्स मिलता है।
ये भी पढ़ें- Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL: 90 दिनों वाला सस्ता रिचार्ज प्लान
Airtel Free Netflix Plan
रिलायंस जियो की तरह ये भी एयरटेल भी अपने ग्राहकों को कॉलिंग, डेटा, एसएमएस के अलावा फ्री नेटफ्लिक्स देती है, जिस प्लान की वैधता भी 84 दिनों की है। एयरटेल के 1798 रुपये वाले प्लान के साथ रोजाना 3GB डेटा मिलता है। साथ में डेली 100 SMS, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेटफ्लिक्स मिलता है। प्लान के साथ अनलिमिटेड 5जी डेटा का फायदा भी मिलता है।
Vodafone Idea Plan with Free Netflix
वोडाफोन आइडिया का प्लान 1198 रुपये का है। इसकी वैधता 70 दिनों की है। बात करें बेनिफिट्स की तो प्लान के साथ डेली 2GB डेटा, फ्री नेटफ्लिक्स, डेली 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनिफिट मिलता है।
ये भी पढ़ें- 336, 365 और 395 दिनों के रिचार्ज प्लान में से कौन सा ज्यादा किफायती?
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
7 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
12 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
12 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
13 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
15 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
18 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
18 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
20 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
21 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines