Jio vs Airtel vs BSNL: कम कीमत में रिचार्ज कर अधिक बेनिफिट्स का मजा उठाना चाहते हैं? अगर हां, तो आज हम आपको ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो 250 रुपये से कम के आते हैं। रोजाना डेटा बेनिफिट्स के अलावा अन्य तरह की सुविधा भी प्रदान करते हैं। इतने कीमत में आने वाले रिचार्ज प्लान सिर्फ डेटा के मामले में नहीं आपके लिए कॉलिंग और SMS सुविधा के लिहाज से भी बेस्ट हो सकते हैं। हालांकि, जब से टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्लानों की कीमतें बढ़ा दी हैं तब से यूजर्स के लिए उन कंपनियों को अपनाना जरूरी हो गया है जो कम कीमत में ज्यादा सुविधा का फायदा देती हों।
Jio vs Airtel vs BSNL: सस्ता रिचार्ज प्लान
देश में कई टेलीकॉम कंपनियां है जिनमें से दो प्रसिद्ध प्राइवेट कंपनी- रिलायंस जियो और एयरटेल के प्लानों को कई लोग अपनाते हैं। जबकि, एक सरकारी कंपनी बीएसएनएल भी है जो अपने ग्राहकों के अलावा अन्य ग्राहकों को भी अपनी ओर खींचती दिख रही है। इसकी एक वजह बस कंपनी की ओर से पेश किए जाने वाले रिचार्ज प्लान हैं।
Reliance Jio Cheapest Plan
रिलायंस जियो की ओर से 249 रुपये का प्लान दिया जाता है। इसके साथ ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा और हर दिन 100 SMS का फायदा भी मिलता है। इतना ही नहीं प्लान के साथ रोजाना 1.5GB डेटा का फायदा मिलता है।
Airtel Recharge Plan under 250
एयरटेल की ओर से कई प्लान ऑफर किए जाते हैं। इन्हीं में से एक प्लान 211 रुपये का आता है। आप इतने रुपये के रिचार्ज के साथ 30 दिनों की वैधता और हर दिन 1GB डेटा का फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा का फायदा भी उठा सकते हैं।
BSNL Cheapest Recharge Plan
सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने ग्राहकों को कई तरह के प्लान ऑफर करती हैं। इनमें से एक प्लान 250 रुपये से कम का है जो सिर्फ 249 रुपये का आता है। इसके साथ कंपनी की ओर से हर दिन 2GB डेटा का फायदा दिया जाता है। अगल डेली डेटा लिमिट खत्म हो जाए तो आप 40kbps स्पीड के साथ इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
बात करें अन्य बेनिफिट्स की तो कंपनी की ओर से अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा प्रदान की जाती है। ये प्लान 45 दिनों की वैधता के साथ उपलब्ध है। हालांकि, इतने रुपये में इस सर्विस का फायदा सिर्फ पहले रिचार्ज कूपन यूजर्स को मिल सकेगा। हमें आपको तीनों कंपनी के 250 रुपये से कम के प्लानों के बारे में बता दिया है और आप खुद तय कर सकते हैं कि आपके लिए कौन सा रिचार्ज बेस्ट रहेगा।
ये भी पढ़ें- BSNL के सस्ते Recharge Plans; देखें लिस्ट
संबंधित खबरें
Bank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
5 hrs agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
7 hrs agoShare Bazar Crash: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 300 से ज्यादा टूटा
7 hrs agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
8 hrs agoATF Price Hike: 16 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ हवाई ईंधन, त्योहारी सीजन में उड़ानों का किराया बढ़ने के आसार
9 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
11 hrs agoLPG Subsidy Rules Changed: आज से बदल गया गैस सब्सिडी का नियम, बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगा सब्सिडी का पैसा
12 hrs agoPetrol Diesel Rate 1 October: पेट्रोल डीजल के नए रेट्स जारी, जल निर्यात पर घटा विंडफॉल टैक्स, जानिए आपके शहर में Fuel का नया भाव
12 hrs agoआज से बदल गए पीएफ के नियम, 25000 रुपये सैलरी वालों को मिलेगा पीएफ और पेंशन का लाभ; जानें आपके वेतन पर क्या होगा असर
13 hrs agoLPG Price Hike Alert: त्योहारी सीजन में लगा झटका, 71 रुपये तक बढ़ा कमर्शियल सिलेंडर, जानिए घरेलू सिलेंडर का हाल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines