Jio vs Airtel Free Netflix Plan: आप किस तरह का रिचार्ज प्लान अपनाते हैं? क्या आपके लिए सिर्फ कॉलिंग और डेटा की सुविधा वाला प्लान काफी है? या फिर ऐसा कोई प्लान चाहते हैं जिसके साथ आपको कॉलिंग, डेटा और ओटीटी ऐप का फायदा मिल सके? अगर हां, तो ये एक समझदारी भरा ऑप्शन भी है। आज के समय में हम सभी ओटीटी ऐप्स का यूज करते हैं जिनका इस्तेमाल करने के लिए अच्छा खासा सब्सक्रिप्शन प्राइस भी चुकाना पड़ता है, लेकिन आज हम जो आपके लिए प्लान लेकर आए हैं उसमें आपको फ्री नेटफ्लिक्स की सुविधा मिल सकती है।
रिचार्ज के साथ फ्री नेटफ्लिक्स का मजा!
टेलीकॉम कंपनियों के बीच लगातार टक्कर रहती है। इनमें दो प्रमुख कंपनियां जियो और एयरटेल हैं जो कई तरह के रिचार्ज प्लान को ऑफर करते हैं। आज हम आपको इन दोनों कंपनियों के उन रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके साथ मुफ्त में नेटफ्लिक्स की सुविधा मिलती है।
Reliance Jio Rs 1099 Plan Benefits and Details
रिलायंस जियो का 1,099 रुपये का रिचार्ज प्लान है जिसके साथ कुल 168GB डेटा बेनिफिट मिलता है। जबकि, हाई स्पीड के साथ रोजाना 2GB डेटा का फायदा मिलता है। डेली डेटा लिमिट खत्म हो जाने पर 64 Kbps स्पीड के साथ यूजर्स इंटरनेट चला सकते हैं।
बात करें अन्य फायदे कि तो प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS का फायदा मिलता है। 84 दिनों की वैधता के साथ आने वाले रिचार्ज प्लान के साथ सिर्फ जियो ऐप्स जैसे- Jio Cloud, Jio Cinema और JioTV का फायदा ही नहीं मिलता बल्कि Netflix Mobile का सब्सक्रिप्शन भी बिल्कुल फ्री है। इसके अलावा 5जी नेटवर्क के अनलिमिटेड डेटा बेनिफिट भी शामिल है।
Airtel Rs 1499 Plan Benefits and Details
एयरटेल की ओर से 1,499 रुपये का प्लान ऑफर किया जाता है। इसकी वैधता भी 84 दिनों तक की है। प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा, SMS का फायदा मिलता है। रोजाना 3GB डेटा का फायदा मिलता है। प्लान के साथ Netflix का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड 5जी डेटा, Wynk Music और हैलो ट्यून्स समेत 3 महीने के लिए Apollo का सब्क्रिप्शन मिलता है।
ये भी पढ़ें- Airtel यूजर्स को लगा झटका! बढ़ा दी रिचार्ज प्लान की कीमत, देखें नई लिस्ट
संबंधित खबरें
दिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
14 hrs agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
17 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
18 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
19 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
20 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
21 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
22 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
22 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines