Jio vs Airtel Cheapest Recharge Plans: देश में दो प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो और एयरटेल है। दोनों कंपनियों की बीच तगड़ा मुकाबला रहता है और दोनों ही कंपनियां अपने ग्राहकों को बनाएं रखने के लिए विभिन्न प्लान पेश करती रहती हैं। हाल ही में जियो और एयरटेल अपने रिचार्ज प्लान की कीमत में बढ़ोतरी भी की है, जिसके बाद दोनों कंपनी के प्लान महंगे हो गए हैं। हालांकि, कुछ दिन बाद ही जियो ने अपने एक प्लान की कीमत रिवाइज्ड करने के बाद नए रेट को जारी किया है, जिसकी कीमत कम करने के साथ ही कंपनी ने डेटा में भी कटौती की है।
जियो का नया रिचार्ज प्लान
जी हां, जियो की ओर से अपने 1,199 रुपये प्लान की कीमत में 200 रुपये कम कर दिए गए हैं। नए प्लान की कीमत 999 रुपये हो गई है। इस प्लान के साथ ग्राहकों को अधिक वैधता का फायदा दिया जा रहा है। बात करें डेटा की तो पहले की तुलना में 1 जीबी डेटा कम मिल रहा है। ऐसे में क्या एयरटेल के रिचार्ज प्लान के सामने ये प्लान किफायती रहेगा या नहीं? आइए विस्तार से जानते हैं।
Reliance Jio 999 Plan Benefits
जियो ने 999 रुपये के रिचार्ज प्लान को अधिक वैधता के साथ सस्ता कर दिया है। 3 जुलाई 2024 से लागू हुए नए रेट के अनुसार 1199 रुपये के प्लान के साथ 84 दिनों के लिए प्रतिदिन 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा दी जा रही थी, लेकिन अब कंपनी ने इस प्लान को चुपचाप हटाकर 999 रुपये का कर दिया है। बदलाव के रूप में वैधता को 84 दिनों की जगह 98 दिन कर दिया गया है। इसके अलावा 3GB डेटा की जगह अब 2GB डेटा का फायदा मिलेगा। अन्य सुविधा में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS शामिल है।
ये भी पढ़ें- Jio vs Airtel vs BSNL: 250 रुपये से कम में किसका प्लान बेस्ट?
Airtel Recharge Plans under 1000
बात करें देश के दूसरे प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी एयरटेल की तो 1000 रुपये से कम में दो प्लान आते हैं और दोनों की वैधता, कीमत और सर्विस अलग-अलग है। 979 रुपये की कीमत वाला प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ है, जिसमें यूजर्स को रोजाना 2 जीबी डेटा का फायदा मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा भी मिलती है। प्लान के साथ अमेजन प्राइम वीडियो का भी सब्सक्रिप्शन 56 दिनों के लिए मिलता है। वहीं, 929 रुपये वाले प्लान के साथ आपको 90 दिनों की वैधता मिलती है। इसमें डेली 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा मिलती है।
Jio vs Airtel: किसका प्लान है किफायती?
जियो का प्लान 999 रुपये के साथ 98 दिनों की वैधता के साथ है। जबकि, एयरटेल का 929 रुपये वाला प्लान 90 दिनों की वैधता के साथ है। वहीं, एयरटेल के 979 वाले प्लान की वैधता 84 दिनों की है। वहीं, अगर डेटा की बात करें तो जियो 999 रुपये हर दिन 2 जीबी डेटा और एयरटेल 979 रुपये में हर दिन 2 जीबी डेटा का फायदा दे रहा है। ऐसे में आप खुद तय कर सकते हैं कि जियो और एयरटेल में से किसका रिचार्ज आपके लिए किफायती है।
ये भी पढ़ें- BSNL vs Jio vs Airtel vs Vi: 3 महीने का रिचार्ज किसका सस्ता?
संबंधित खबरें
सरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
1 hr agoअदाणी टोटल गैस का दूसरी तिमाही में 34% बढ़ा राजस्व
2 hrs agoभारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
5 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
5 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
8 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
10 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
11 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
14 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
15 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines