हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Jio Platforms IPO: खुलते ही छा गया जियो का आईपीओ! QIB हिस्सा कुछ मिनटों में ही फुल, जानें आईपीओ से जुड़ी 10 बड़ी बातें

Jio Platforms IPO Subscription News: जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ खुलते ही QIB हिस्सा 28 मिनट में 1.95 गुना भर गया. जानिए 1065-1119 रुपये का प्राइस बैंड, जीएमपी, ब्रोकरेज रिपोर्ट और आईपीओ से जुड़ी 10 मुख्य बातें.

विज्ञापन
आईपीओ में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मौजूदा शेयरधारकों के लिए 2,500 करोड़ रुपये और जियो के कर्मचारियों के लिए 500 करोड़ रुपये का कोटा रिजर्व रखा गया है. (फोटो - एआई )

रिलायंस की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स (Jio Platforms Ltd.) के 30,213 करोड़ रुपये के ऐतिहासिक आईपीओ (IPO) को खुलने के बाद से ही निवेशकों का जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. बुधवार, 21 अक्टूबर को आईपीओ खुलने के शुरुआती 30 मिनट में ही संस्थागत निवेशकों (QIB) का कोटा पूरी तरह भर गया था. वहीं, बोली लगाने के पहले 1 घंटे (सुबह 10 बजे तक) के आंकड़ों के मुताबिक, यह आईपीओ कुल मिलाकर 83% तक सब्सक्राइब हो चुका है.

सुबह 10 बजे तक किस कोटे में कितना सब्सक्रिप्शन हुआ?

QIB (बड़े संस्थागत निवेशक): इनका आरक्षित कोटा 2.86 गुना (लगभग 3 गुना) भर चुका है.
NII (गैर-संस्थागत निवेशक): इनके हिस्से में 14% बोलियां आ चुकी हैं.
Retail (खुदरा निवेशक): आम निवेशकों का कोटा 13% सब्सक्राइब हो चुका है.
Employees (कर्मचारी): कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्सा 35% भर चुका है.
Reliance Shareholders (रिलायंस शेयरधारक): आरआईएल के शेयरधारकों का कोटा 26% सब्सक्राइब हो गया है.

अगर आप भी देश के इस सबसे बड़े आईपीओ में पैसे लगाने की सोच रहे हैं, तो इससे जुड़ी 10 सबसे बड़ी और जरूरी बातें जानें.

विज्ञापन

जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ की 10 बड़ी बातें

  1. आईपीओ की तारीखें (IPO Dates): यह आईपीओ आज 21 अक्टूबर से खुल गया है और निवेशक इसमें 23 अक्टूबर 2026 तक पैसे लगा सकते हैं.
  2. प्राइस बैंड और लॉट साइज (Price Band):कंपनी ने शेयर की कीमत ₹1,065 से ₹1,119 प्रति शेयर तय की है. इस आईपीओ के जरिए कंपनी 27 करोड़ नए शेयर जारी कर रही है.
  3. एंकर निवेशकों से जुटाए ₹8,110 करोड़: एंकर बुक में गजब की मांग देखने को मिली, जहां करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये की बोलियां आईं. कंपनी ने ब्लैकपॉक, फिडेलिटी, जीआईसी, एलआईसी (LIC) और एसबीआई म्यूचुअल फंड जैसे 212 बड़े दिग्गजों से ₹8,109.84 करोड़ जुटाए हैं.
  4. ग्रे मार्केट प्रीमियम (Jio IPO GMP): ग्रे मार्केट में जियो के शेयर का जीएमपी (GMP) फिलहाल 22% से 23% प्रीमियम पर चल रहा है. यानी बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, प्रति शेयर लगभग ₹247 का लिस्टिंग गेन (मुनाफा) मिल सकता है.
  5. ब्रोकरेज हाउसेज की राय (Brokerage View): मोतीलाल ओसवाल और एचडीएफसी सिक्योरिटीज जैसे दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज ने इसमें Subscribe की सलाह दी है. मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक, लिस्टिंग गेन और लंबे समय (Long Term) के निवेश दोनों के लिए यह एक बेहतरीन मौका है.
  6. अलॉटमेंट डेट (Allotment Date): शेयर अलॉटमेंट का फैसला 26 अक्टूबर 2026 तक होने की पूरी संभावना है.
  7. लिस्टिंग डेट (Listing Date):जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर 28 अक्टूबर 2026 को बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) दोनों पर लिस्ट होंगे.
  8. कर्मचारियों और शेयरधारकों के लिए छूट:आईपीओ में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मौजूदा शेयरधारकों के लिए ₹2,500 करोड़ और जियो के कर्मचारियों के लिए ₹500 करोड़ का कोटा रिजर्व रखा गया है. कर्मचारियों को फाइनल तय कीमत पर 54 रुपये प्रति शेयर की छूट मिलेगी.
  9. आईपीओ के पैसों का इस्तेमाल:कंपनी इस आईपीओ से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल अपनी टेलीकॉम इकाई का कर्ज चुकाने और अन्य कॉर्पोरेट कामों में करेगी. लिस्टिंग के बाद भी रिलायंस इंडस्ट्रीज की जियो में मेजोर‍िटी हिस्सेदारी बनी रहेगी.
  10. कंपनी का दमदार बिजनेस और नेटवर्क: जियो प्लेटफॉर्म्स के पास जून 2026 तक 53.33 करोड़ (533.3 मिलियन) से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं और भारत के 60% वायरलेस डेटा ट्रैफिक पर इसी का कब्जा है. इसके अलावा, कंपनी 5G नेटवर्क, जियो एयरफाइबर (JioAirFiber), क्लाउड और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola