हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Jio Platforms IPO: 100% सब्सक्राइब के बाद भी खुला है मौका, आप अभी भी लगा सकते हैं पैसा; ऐसे करें अप्लाई

Jio Platforms IPO Subscription Status: जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ रुपये का आईपीओ 100 मिनट में 100% भरने के बाद भी 23 अक्टूबर तक खुला है. जानिए आप इसमें कैसे पैसे न‍िवेश कर सकते हैं.

विज्ञापन
100% भरने के बाद भी आप Jio Platforms IPO में पैसा लगा सकते हैं. (Photo - AI)

क्या आपको भी लग रहा है कि जियो प्लेटफॉर्म्स (Jio Platforms) का आईपीओ पूरी तरह भरकर बंद हो चुका है? अगर हां, तो परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. हालांकि, 30,213 करोड़ रुपये का यह भारत का सबसे बड़ा आईपीओ आज 21 अक्टूबर को खुलने के महज 100 मिनट के भीतर ही 100% फुल सब्सक्राइब हो गया था, लेकिन यह आम निवेशकों के लिए अभी भी खुला है.

यह आईपीओ 23 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे तक खुला रहेगा. यानी आपके पास आवेदन करने के लिए अभी पूरे दो दिन बाकी हैं. जान‍िये आप इस ऐतिहासिक आईपीओ में कैसे पैसा लगा सकते हैं और अब तक कितना सब्सक्रिप्शन हुआ है.

अभी तक कितना भरा?

आज दोपहर 2 बजे तक का लेटेस्ट डेटा
Total Subscription:
1.74 गुना
QIB (बड़ी कंपनियां): 4.90 गुना – सबसे ज्यादा डिमांड
NII: 0.80 गुना (80%)
Retail (आम निवेशक): 0.54 गुना (54%)
Employee: 1.09 गुना

विज्ञापन

मतलब रिटेल का कोटा अभी भी आधा खाली है. आपके लिए यही मौका है.

Jio IPO की जरूरी डिटेल
प्राइस बैंड:
1,065 – 1,119 रुपये प्रति शेयर
लॉट साइज: 12 शेयर (कम से कम ₹13,428 लगेंगे)
आखिरी तारीख: 23 अक्टूबर 2026, शाम 5 बजे तक
लिस्टिंग: BSE और NSE पर
ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP): आज का जीएमपी लगभग 250 रुपये चल रहा है, जो लिस्टिंग पर करीब 22% मुनाफे का संकेत दे रहा है.

विज्ञापन

100% भरने के बाद भी कैसे अप्लाई करें?

  • अपने मोबाइल में Groww, Zerodha, Upstox या अपने बैंक का डीमैट ऐप (Demat App) खोलें.
  • IPO सेक्शन में जाएं और Jio Platforms IPO को सर्च करें.
  • जितने लॉट आप खरीदना चाहते हैं (12, 24, 36 शेयर) उन्हें चुनें.
  • बोली लगाते समय Cut-off Price (1119 रुपये) वाले विकल्प को टिक करें, इससे शेयर अलॉट होने की संभावना बढ़ जाती है.
  • अपनी UPI ID दर्ज करें और सबमिट कर दें.
  • अपने यूपीआई ऐप (GPay/PhonePe) पर जाकर पेमेंट मैंडेट को अप्रूव (Approve) करें. पैसा आपके अकाउंट में ब्लॉक रहेगा और शेयर अलॉट होने पर ही कटेगा.

क्या रिटेल निवेशक को लगाना चाहिए?
एक्सपर्ट बुलिश हैं. कंपनी का वैल्यूएशन करीब 10.3 लाख करोड़ रुपये है. Anchor में ही 2.5 लाख करोड़ रुपये की बोली आई थी. पर GMP पर भरोसा मत कीज‍िए, अपने रिस्क पर फैसला लें. ये कोई निवेश सलाह नहीं है. IPO में रिस्क होता है, अपना रिसर्च जरूर करें.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola