भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में जियो प्लेटफॉर्म्स (Jio Platforms Ltd.) के 30,213 करोड़ रुपये के मेगा आईपीओ (IPO) ने एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है, जिसकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है. इस आईपीओ ने निवेशकों के मामले में इतिहास रचते हुए 1 करोड़ (10 मिलियन) से अधिक आवेदन हासिल करने का वैश्विक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
धीरूभाई अंबानी की विरासत और मुकेश अंबानी के विजन को आगे बढ़ाते हुए जियो के इस पब्लिक इश्यू ने रिटेल और संस्थागत निवेशकों का ऐसा क्रेज दिखाया है, जो आज यानी 23 अक्टूबर को शाम 7 बजे बोली बंद होने से पहले ही ग्लोबल बेंचमार्क बन गया है. जानिये इस ऐतिहासिक आईपीओ ने कौन-से बड़े रिकॉर्ड तोड़े हैं.
टूटा दुनिया भर के बड़े आईपीओ का रिकॉर्ड
जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ दुनिया का पहला ऐसा पब्लिक ऑफर बन गया है, जिसे 1 करोड़ से अधिक आवेदन मिले हैं. इससे पहले यह ग्लोबल रिकॉर्ड वाएरी एनर्जीज (Waaree Energies) के नाम था, जिसे लगभग 97 लाख एप्लीकेशन मिले थे. भारत के पिछले रिकॉर्ड-सेटर जैसे बजाज हाउसिंग फाइनेंस (Bajaj Housing Finance) और बीसीसीएल (BCCL) को लगभग 90 लाख आवेदन मिले थे, जिसे जियो ने पीछे छोड़ दिया है.
बंपर सब्सक्रिप्शन और आखिरी दिन का क्रेज
21 अक्टूबर को खुला यह मेगा आईपीओ आज 23 अक्टूबर 2026 को शाम 7 बजे तक बोली के लिए खुला हुआ है. शुरुआती कुछ घंटों में ही यह आईपीओ कई गुना सब्सक्राइब हो चुका है. नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) और रिटेल निवेशकों की तरफ से मिल रहे भारी रिस्पॉन्स के कारण आवेदन की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.
संबंधित खबरें
कर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 hr agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
1 hr agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
1 hr agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
3 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
4 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
4 hrs agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
4 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
6 hrs agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
6 hrs agoगर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 6000 रुपये, जानें कैसे उठाएं इस योजना का फायदा
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines