Jio Coin vs Bitcoin: क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में कदम रखते हुए मुकेश अंबानी की कंपनी ने हाल ही में अपने जियो कॉइन को लॉन्च किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की तकनीकी शाखा जियो प्लेटफॉर्म्स ने पॉलीगॉन लैब्स के साथ पार्टनरशिप की है। इस पार्टनरशिप का उद्देश्य भारत में वेब 3 और ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी को लाना है। फिलहाल जियो कॉइन को लेकर चर्चाएं तेजी से बढ़ रही हैं।
भारत में ब्लॉकचेन का नया अध्याय
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जियो कॉइन, रिलायंस इंडस्ट्रीज का सबसे नया प्रोजेक्ट है, जो भारत में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया है। ‘CoinDCX’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह वर्चुअल कॉइन देश में क्रिप्टोकरेंसी को अपनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है। यह भारत की सबसे बड़ी इंडस्ट्री का क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में प्रवेश है।
हालांकि, अभी तक इस वर्चुअल कॉइन का ऑफिशियल वैल्यूएशन पब्लिक नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जियो कॉइन की कीमत करीब 43 रुपये (0.50 डॉलर) प्रति टोकन हो सकती है। इसके लॉन्च के बाद, यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह भारत में क्रिप्टोकरेंसी के उपयोग को बढ़ावा देगा और देश में डिजिटल वित्तीय बदलाव का एक बड़ा हिस्सा बनेगा।
ये है दोनों में अंतर
कह सकते हैं कि जियो कॉइन इंडिया की अपनी क्रिप्टोकरेंसी है। जबकि बिटकॉइन यूनिवर्सल है और बिटकॉइन का कोई मालिक नहीं है। हालांकि कहा जाता है कि सातोशी नाकामोतो ने इसे डवलप किया था। जहां जियो कॉइन की मार्केट वैल्यू अलग है। इसकी संभावित कीमत 43 रुपये हो सकती है। वहीं जब बिटकॉइन लॉन्च हुआ था तो इसकी कीमत 0.085 रुपये थी।
Jio Coin vs Bitcoin: कौन है बेहतर?
Jio Coin(जियो कॉइन)
जियो कॉइन रिलायंस इंडस्ट्रीज का नया प्रोजेक्ट है, जो ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी को भारत में लाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
इसकी संभावित कीमत 43 रुपये (0.50 डॉलर) प्रति टोकन हो सकती है। जियो कॉइन की कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन की अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि जियो कॉइन भारत के क्रिप्टो मार्केट को नया आयाम देने में मदद करेगा।
Bitcoin (बिटकॉइन)
बिटकॉइन दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है, जिसकी कीमत 100,300.81 डॉलर यानी लगभग 83 लाख रुपये है।
इसका कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 1,987.52 बिलियन डॉलर यानी 8.4 लाख करोड़ रुपये है।
बता दें कि 2009 में पहली बार बिटकॉइन का एक्सचेंज हुआ था। शुरुआत में 5,050 बिटकॉइन को सिर्फ 5.02 डॉलर यानी लगभग 433.11 रुपये में ट्रेड किया गया था, यानी एक बिटकॉइन की कीमत सिर्फ 0.00099 डॉलर यानी लगभग 0.085 रुपये थी।
कैसे कमाएं फ्री जियो कॉइन?
अगर आप जियो कॉइन कमाना चाहते हैं तो इसके लिए आप जियोस्फीयर वेब ब्राउजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बस अपने Android, iOS, Windows, Mac और Android TV डिवाइस पर इस ऐप को डाउनलोड करना होगा। आइए इसके तरीके के बारे में जानते हैं।
- सबसे पहले गूगल या एप्पल ऐप स्टोर के जरिए ऐप डाउनलोड करें।
- अब जियोस्फीयर ऐप खोलें और प्रोफाइल सेक्शन में नेविगेट करें।
- प्रोफाइल सेक्शन से जियो कॉइन प्रोग्राम के लिए साइन अप करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद, आप जियो कॉइन हासिल करना शुरू कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें – Reliance Cryptocurrency: किसे मिलेगा JioCoin, क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया? जानें सबकुछ
संबंधित खबरें
3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
5 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
6 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
8 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
8 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
10 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
10 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
12 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
12 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
13 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines