Jio Cheapest Recharge Plans: रिलायंस जियो की ओर से कई तरह के प्लान ऑफर किए जाते हैं जिनमें से कुछ प्लान ऐसे होते हैं जिन्हें रिचार्ज करके आप कई तरह की सुविधाओं का फायदा मुफ्त में पा सकते हैं। अपने सस्ते रिचार्ज प्लान के लिए जियो काफी जाना भी जाता है। अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा से लेकर अन्य बेनिफिट्स के लिए जियो के प्लानों को ग्राहकों के बीच पसंद किया जाता है।
टेलीकॉम दुनिया में जियो का नाम सबसे पहले आता है जबकि, वोडाफोन आइडिया और एयरटेल का नाम दूसरे और तीसरे नंबर पर आता है। एक दूसरे को टक्कर देने के लिए कंपनियों द्वारा अधिक बेनिफिट्स वाले रिचार्ज प्लान पेश किए जाते हैं। आज हम आपको जियो के दो ऐसे सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप कई सुविधा का फायदा उठा सकते हैं। आइए जियो के सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में जानते हैं।
Jio Rs 395 Recharge Plan Benefits
रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को कई रिचार्ज प्लान ऑफर करता है। इनमें से एक 395 रुपये का प्लान है जिसके साथ कई सारे बेनिफिट्स का फायदा मिलता है। 84 दिनों की वैधता वाले रिचार्ज प्लान में से एक प्लान ये है जो सबसे सस्ता रिचार्ज माना जाता है। रोजाना के हिसाब से 4.70 रुपये के खर्च के साथ आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, 1000 SMS और डेटा का बेनिफिट मिलता है। रिचार्ज करने पर आपको 6GB डेटा का फायदा मिलता है।
Jio Rs 444 Recharge Plan Benefits
दूसरे प्लान की बात करें तो जियो अपने ग्राहकों को 500 रुपये से कम कीमत का रिचार्ज प्लान ऑफर करता है। जियो के 444 रुपये के रिचार्ज के साथ आपको 100GB डेटा का फायदा मिलता है। ये एक डेटा प्लान है जिसके साथ आपको अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा नहीं मिलता है। इस डेटा पैक के साथ आपको 60 दिनों की वैधता का फायदा मिलता है। अगर आप डेटा का ज्यादा यूज करते हैं तो इस प्लान को अपना सकते हैं।
ये भी पढ़ें- 599 रुपये के रिचार्ज से बच सकेंगे करीब 3 हजार रुपये, जानिए क्या है प्लान
Jio Rs 667 Recharge Plan Benefits
इन दोनों रिचार्ज प्लान के अलावा एक और डेटा प्लान है जिसके साथ आपको हाई स्पीड इंटरनेट का बेनिफिट मिलता है। 667 रुपये के रिचार्ज को आप पहले से चल रहे प्लान के साथ एड-ऑन कर सकते हैं। इसमें 90 दिनों की वैधता के साथ 150GB हाई स्पीड इंटरनेट का फायदा मिलता है।
ये भी पढ़ें- 100 रुपये से कम के रिचार्ज प्लान, जानें किसका सबसे सस्ता?
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
12 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
13 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
14 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
15 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
15 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
17 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
18 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
19 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 day agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines