Jio Cheapest Recharge Plans: टेलीकॉम कंपनियों में से एक रिलायंस जियो है, जो अपने किफायती रिचार्ज प्लान के लिए लोगों के बीच जानी जाती है। हालांकि, जुलाई की शुरुआत में प्लानों की कीमतों में बढ़ोतरी करने के बाद से कंपनी विवादों में है। कंपनी की ओर से कुछ प्लानों की कीमत बढ़ाई गई थी और नए रेट के साथ 19 से 20 नए प्लानों को पेश किया गया था। वहीं, अगस्त की शुरुआत से पहले कंपनी की ओर से 3 नए प्लान भी पेश किए गए थे, जिनकी कीमत कम बताई जा रही है। अगर आप रिलायंस जियो के यूजर्स हैं तो आइए आपको जियो के 3 सस्ते प्लानों के बारे में बताते हैं जो 28 दिनों से लेकर लंबी वैधता के साथ आते हैं।
Reliance Jio Plan Rs 329 Benefits
रिलायंस जियो की ओर से हाल ही में कई रिचार्ज प्लान पेश किए गए। इनमें से एक 329 रुपये का रिचार्ज प्लान भी है। इस प्लान की कीमत काफी कम और बेनिफिट्स ढेरों हैं। डेली 1.5GB डेटा का बेनिफिट मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा शामिल है। साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म का बेनिफिट भी दिया जाएगा। इस प्लान के साथ JioSaavn Pro का सब्सक्रिप्शन मिलता है। ये प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है।
ये भी पढ़ें- Jio vs Airtel vs BSNL: 250 रुपये का रिचार्ज प्लान किसका सस्ता?
Jio Recharge Plan of Rs 949 Benefits
Image Source: Freepik
रिलायंस जियो का एक प्लान 949 रुपये का आता है। इसके साथ भी अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 2GB डेटा और डेली 100 SMS की सुविधा मिलती है। इसके अलावा Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा जियो ऐप्स का इस्तेमाल भी आप फ्री में कर सकते हैं। ये प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है।
Reliance Jio Plan Rs 1049 Benefits
जियो का एक नया प्लान 1049 रुपये का आता है, जो 84 दिनों तक की वैधता के साथ है। इस प्रीपेड प्लान के साथ आपको डेली 2 जीबी डेटा का फायदा मिलता है। इसके अलावा आप अनलिमिटेड कॉलिंग का भी मजा उठा सकते हैं। इतना ही नहीं, हर दिन 100 SMS के साथ-साथ Zee5-SonyLiv Combo का सब्सक्रिप्शन और जियो ऐप्स का एक्सेस भी मिलता है।
ये भी पढ़ें- Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL: 1 साल का सस्ता रिचार्ज प्लान?
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
12 hrs agoसोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
14 hrs agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
15 hrs agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
16 hrs agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
18 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
19 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
20 hrs agoRBI MPC Meeting आज से शुरू, त्योहारों पर महंगी हो सकती है लोन EMI
20 hrs agoGST नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तार नहीं कर सकेंगे अफसर
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines