Jio Cheapest Long Term Validity Plan: देश की प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो शुरुआत से ही सस्ते और बेस्ट प्लानों के लिए जानी जाती है। यूजर्स अपने ग्राहकों को ऐसे प्लान देने का दावा करती हैं जो अन्य कंपनियों की तुलना में बेस्ट होते हैं और रिचार्ज करने पर पॉकेट फ्रेंडली भी होते हैं। हालांकि, जब बात आती है एक साल या कहें कि ज्यादा दिनों की वैधता वाले रिचार्ज प्लान को अपनाने की तो हम सभी सोच में पड़ जाते हैं कि कौन सा रिचार्ज प्लान अपनाना हमारे बजट में हो सकेगा, जिससे हमें अधिक बेनिफिट्स का लाभ मिल सकेगा।
अगर आप भी 1 साल या 11 महीने की वैधता वाले रिचार्ज प्लान को लेकर कंफ्यूज रहते हैं तो आइए आपको दोनों के बीच में अंतर बताते हुए ये जानकारी देते हैं कि कौन सा रिचार्ज करवाना आपके लिए सस्ते का सौदा हो सकता है?
कम में ज्यादा का फायदा!
सबसे पहले अगर बात करें 365 दिन यानी 1 साल की वैधता वाले रिचार्ज प्लान की तो इसमें यूजर्स को कॉलिंग, डेटा, एसएमएस समेत ओटीटी ऐप्स का फायदा मिलता है। वहीं, 336 दिन यानी 11 महीने की वैधता वाले प्लान के साथ भी इन सभी सुविधाओं का फायदा दिया जाता है।
Reliance Jio Rs 2999 Plan Benefits
सिर्फ 2,999 रुपये में ग्राहकों को हर दिन 2.5 GB डेटा का फायदा मिलता है। अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ आने वाले इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा भी मिलता है। इसके अलावा जियो टीवी (Jio TV), जियो सिनेमा (Jio Cinema) और जियो क्लाउड (Jio Cloud) का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। डेली डेटा लिमिट खत्म होने पर 64 Kbps की स्पीड पर इंटरनेट की सुविधा मिलती है। रोजाना 100 SMS का फायदा भी मिलता है।
Reliance Jio Rs 1559 Plan Benefits
वहीं, अब बात करें जियो के 1,559 रुपये वाले प्लान की तो इसमें आपको 11 महीने यानी 336 दिनों की वैधता का फायदा मिलता है। जियो टीवी (Jio TV), जियो सिनेमा (Jio Cinema) और जियो क्लाउड (Jio Cloud) का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, कुल 3600 SMS और कुल 24GB डेटा का फायदा मिलता है। डेली डेटा लिमिट खत्म होने पर 64 Kbps की स्पीड पर इंटरनेट की सुविधा भी मिलती है।
ये भी पढ़ें- Jio का 90 दिनों वाला सस्ता रिचार्ज प्लान, डेली 2GB डेटा के साथ मिलेंगे कई बेनिफिट्स
1 साल या 11 महीने में से कौन सा प्लान सस्ता?
बात करें 1 साल की वैधता वाले 2,999 रुपये के रिचार्ज प्लान की तो ये रोजाना 2.5 GB डेटा के साथ है। जबकि, 1,559 रुपये वाले प्लान के साथ कुल 24GB डेटा का फायदा 11 महीने के लिए उपलब्ध है। अगर घर में वाईफाई लगा हुआ है और डेटा का खास यूज नहीं करते हैं तो आपके 1,559 रुपये का प्लान सही रहेगा। अधिक डेटा की सुविधा के लिहाज से 2,999 रुपये वाला प्लान ले सकते हैं। दोनों में करीब 1500 रुपये का फर्क हो जाता है, अब फैसला आपका है कि कौन सा रिचार्ज आपके लिए सस्ता हो सकता है।
ये भी पढ़ें- 2 बजट फ्रेंडली रिचार्ज प्लान; जानें बेनिफिट्स
संबंधित खबरें
Amazon ने फिर की छंटनी, भारत में भी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
3 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज को बड़ी खुशखबरी, CareEdge ने रेटिंग बढ़ाकर AA की
4 hrs agoFIIs की भारी बिकवाली से लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक टूटा
6 hrs ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
8 hrs agoडॉलर में कमाई करने वाले YouTubers हो जाएं Alert! लागू हुआ नया नियम
9 hrs agoGoogle Pay और PhonePe से निकलेगा PF का पैसा, जानें कब लागू होगा नया नियम
9 hrs agoRBI का बड़ा फैसला, शेड्यूल्ड बैंक की लिस्ट से बाहर हुआ Paytm पेमेंट्स बैंक
10 hrs agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
23 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
1 day agoRBI के फैसले के तुरंत बाद खुशखबरी, FD पर मिलेगा 8.25% तक का तगड़ा ब्याज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines