BSNL New Users: आमतौर पर पिछड़ी मानी जाने वाली सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल पिछले कुछ महीनों में तेजी से आगे बढ़ रही है। हाल ही में प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों द्वारा टैरिफ बढ़ाए जाने के बाद कई उपभोक्ता सरकारी कंपनी की ओर रुख कर रहे हैं। ट्राई द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, बीएसएनएल के यूजर्स में पिछले दो महीनों में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है, जिसकी वजह कहीं न कहीं सस्ते टैरिफ प्लान और खास सर्विस है।
दो महीने में बनाया नया रिकॉर्ड
जुलाई में, बीएसएनएल ने लगभग 30 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं, जबकि रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया सहित अन्य सभी कंपनियों ने यूजर्स खो दिए हैं। एयरटेल ने 17 लाख, वोडा आइडिया ने 14 लाख और जियो ने लगभग 8 लाख यूजर्स गंवाए हैं।
जबकि अगस्त में भी बीएसएनएल एकमात्र कंपनी थी जिसके ग्राहक बढ़े, जबकि अन्य सभी के ग्राहकों में कमी देखी गई। बीएसएनएल ने इस महीने 25 लाख नए ग्राहक जोड़े, जबकि जियो ने 40 लाख, एयरटेल ने 24 लाख और वोडा आइडिया ने 19 लाख ग्राहक गंवाए हैं।
किसकी कितनी बाजार हिस्सेदारी?
हालांकि, कुल मिलाकर, बीएसएनएल की बाजार हिस्सेदारी अभी भी अपने बड़े प्राइवेट कॉम्पिटिटर्स की तुलना में काफी कम है। अगस्त के अंत में जियो 40.5% हिस्सेदारी के साथ बाजार में सबसे आगे है, जबकि एयरटेल की बाजार हिस्सेदारी 33% और वोडा आइडिया की 18% है। ट्राई के अनुसार, बीएसएनएल की हिस्सेदारी 7.8% है और अगर एमटीएनएल की 0.2% हिस्सेदारी जोड़ें तो यह 8% हो जाती है।
ये भी पढ़ें : मुकेश अंबानी ने करोड़ों Jio यूजर्स को दिया दिवाली का गिफ्ट
सबसे कम चार्ज कर रहा है BSNL
BSNL अब प्रॉफिट में दिखाई दे रही है, क्योंकि इसके टैरिफ सबसे कम हैं, जो इसके Average Revenue Per User (एआरपीयू) स्कोर में दिखाई देता है। एयरटेल का ARPU 211 रुपये, जियो का 195 रुपये और वोडा आइडिया का 146 रुपये है, जबकि बीएसएनएल का ARPU 100 रुपये से भी कम है। इसका मतलब है कि PSU टेलीकॉम अपने यूजर्स से सबसे कम चार्ज कर रहा है।
BSNL ने क्यों महंगे नहीं किए टैरिफ प्लान्स?
कम टैरिफ के पीछे एक कारण यह है कि कंपनी ने अभी तक ऑफिशियल तोर से हाई-स्पीड 4G लॉन्च नहीं किया है, जबकि जियो और एयरटेल जैसे प्राइवेट ऑपरेटर्स ने अपने अधिकांश ग्राहकों को 5जी में ट्रांसफर कर दिया है। वोडा आइडिया एकमात्र प्राइवेट कंपनी है जो अभी भी 4जी पर काम कर रही है, हालांकि हाल ही में फंड जुटाने के बाद यह भी 5G पर जाने की तैयारी में है।
संबंधित खबरें
अगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
2 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
2 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
4 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
5 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
14 hrs agoGST काउंसिल बैठक में कारोबारियों को राहत, अफसरों की सीमित हुईं शक्तियां
19 hrs agoAmazon ने फिर की छंटनी, भारत में भी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
22 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज को बड़ी खुशखबरी, CareEdge ने रेटिंग बढ़ाकर AA की
23 hrs agoFIIs की भारी बिकवाली से लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक टूटा
1 day ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines