Jio 5G Service: Reliance Jio ने शनिवार को हर की पौड़ी से हरिद्वार में अपनी True 5G सेवाओं की शुरुआत की, जिससे देश भर में Jio True 5G शहरों की कुल संख्या 226 हो गई। दूरसंचार कंपनी ने कहा कि आज से, हरिद्वार में जियो उपयोगकर्ताओं को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस + गति पर असीमित डेटा का अनुभव करने के लिए जियो वेलकम ऑफर का चयन करने को कहा जाता है।
कंपनी के एक बयान के अनुसार, Jio True 5G सेवाएं प्राप्त करने के लिए राजधानी शहर देहरादून के बाद हरिद्वार राज्य का दूसरा शहर बन गया है। कंपनी ने कहा कि Jio True 5G तीव्र गति से चल रहा है और हरिद्वार में मौजूद एकमात्र 5G सेवा है जो Jio उपयोगकर्ताओं को True 5G तकनीक के परिवर्तनकारी लाभों के साथ सशक्त बनाती है।
और पढ़िए –LIC New Policy: सिर्फ 1597 रुपये का निवेश करें, 93 लाख कमाएं, जानिए कैसे
तीर्थयात्रियों को मिलेगी अच्छी सर्विस
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, ‘यह बहुत खुशी की बात है कि उत्तराखंड के देहरादून शहर से शुरू हुई जियो नेटवर्क की 5जी (पांचवीं पीढ़ी की मोबाइल प्रणाली) सेवाओं का विस्तार कर आज हरिद्वार में शुभारंभ किया गया। इस सेवा से हरिद्वार के लोगों को ही नहीं बल्कि निकट भविष्य में चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों सहित देश-विदेश से पवित्र नगरी हरिद्वार आने वाले तीर्थयात्रियों को भी लाभ मिलेगा।’
बयान के अनुसार, कंपनी के पास राज्य की राजधानी देहरादून से लेकर भारत-तिब्बत सीमा की ओर उत्तराखंड के आखिरी भारतीय गांव माणा तक पूरे राज्य में एक मजबूत नेटवर्क कवरेज है।
कहा गया है कि राज्य में जियो एकमात्र ऑपरेटर है, जो श्री केदारनाथ धाम के ट्रेक मार्ग पर और 13,650 मीटर की ऊंचाई पर स्थित श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा में भी व सभी चार धामों में मौजूद है।
और पढ़िए – Inflation Alert: अमूल के बाद अब इस दूध ब्रांड ने भी 3 रुपये प्रति लीटर दाम बढ़ाए, महंगाई की मार
उत्तराखंड के बाकी शहरों में कब शुरू होगा 5G?
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले जियो नेटवर्क द्वारा 5जी सेवाओं की शुरुआत सराहनीय है। मुझे उम्मीद है कि जियो का 5जी नेटवर्क जल्द ही उत्तराखंड के सभी मुख्य शहरों में उपलब्ध होगा। यह ऋषिकेश में होने वाले आगामी जी20 शिखर सम्मेलन के कार्यक्रमों में एक डिजिटल देवभूमि के रूप में राज्य का सही प्रतिनिधित्व होगा। मैं इस अवसर पर हरिद्वार की जनता को, उत्तराखंड में जियो नेटवर्क से जुड़े जनप्रतिनिधियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।’
जियो के प्रवक्ता ने कहा, ‘हम हरिद्वार में Jio True 5G शुरू करने के लिए उत्साहित हैं। हम माननीय मुख्यमंत्री जी के आभारी हैं। धामी जी और राज्य सरकार उत्तराखंड को डिजिटाइज करने के हमारे प्रयास में उनके निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद देते हैं। हम श्री गंगा सभा, हरिद्वार के सभी सदस्यों को हमारे देश के सबसे पवित्र घाटों में से एक, हर की पौड़ी से 5G सेवाओं के शुभारंभ की सुविधा के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं।’
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
(Provigil)
संबंधित खबरें
एक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
2 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
2 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
3 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
5 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
6 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
8 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
9 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
20 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines