Amazon Founder Jeff Bezos: दुनिया के दूसरे सबसे बड़े रईस जेफ बेजोस की हर घंटे की कमाई का आंकड़ा आपके होश उड़ा सकता है। अमेज़न के फाउंडर बेजोस ने 20 सालों के लिए अपनी सैलरी 80 हजार डॉलर निर्धारित की है, लेकिन इसके हिसाब से उनकी हर घंटे की कमाई काफी ज्यादा हो रही है। बेजोस 246 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के दूसरे सबसे बड़े रईस हैं। पहले नंबर पर एलन मस्क हैं, जिनकी दौलत रिकॉर्ड 455 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।
इससे ज्यादा नहीं चाहिए
न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, जेफ बेजोस ने 20 सालों तक अमेज़न में अपनी सालाना सैलरी 80,000 डॉलर के आसपास रखी है। उनका कहना है कि वह कंपनी के फाउंडर हैं और उनके पास पहले से ही इसकी बड़ी हिस्सेदारी है। ऐसे में उन्हें कंपनी से इससे ज्यादा कुछ नहीं चाहिए। यहां गौर करने वाली बात यह है कि एलन मस्क के टेस्ला के पैकेज को लेकर विवाद चल रहा है। अदालत ने उनके पैकेज को वाजिब मानने से इंकार कर दिया है।
यह भी पढ़ें – Zomato को क्यों मिला 803 करोड़ का नोटिस? समझिए GST का पूरा गणित
इस तरह हो रही कमाई
चलिए जानते हैं कि 80 हजार डॉलर की सैलरी पाने वाले बेज बेजोस हर घंटे मोटी कमाई कैसे कर रहे हैं। 80 हजार डॉलर को भारतीय रुपए में कन्वर्ट करें, तो यह आंकड़ा 67 लाख के आसपास पहुंचता है। जबकि बेजोस की हर घंटे की कमाई 8 मिलियन डॉलर है। यानी करीब 67 करोड़ रुपए से ज्यादा। बेजोस ने 2023 से 2024 तक हर घंटे 8 मिलियन डॉलर कमाए हैं और यह सब अमेज़न में उनकी हिस्सेदारी की बदौलत है।
शेयर बेच रहे बेजोस
दरअसल, अमेज़न के सीईओ के पद से हटने के बाद से जेफ बेजोस कंपनी में अपने शेयर बेच रहे हैं। उनका लक्ष्य 2025 के अंत से पहले 25 मिलियन शेयर बेचना है। जेफ ने कंपनी से किसी तरह का कंपनसेशन नहीं लिया है। उन्होंने कुछ वक्त पहले कहा था – मैंने बोर्ड की कंपनसेशन कमेटी से कहा कि मुझे कोई कंपनसेशन न दिया जाए। बेजोस कहते हैं कि उन्हें अपने इस फैसले पर गर्व है, क्योंकि यदि वे कंपनसेशन ले लेते तो अच्छा महसूस नहीं करते।
कम सैलरी, कम टैक्स
बेजोस अगर दूसरे दिग्गज मालिकों की तुलना में कम सैलरी ले रहे हैं तो इसके कुछ फायदे भी हैं। उन पर टैक्स की देनदारी भी कम है। 2007 और 2011 में, बेजोस ने फेडरल इनकम टैक्स नहीं चुकाया। दरअसल, बेजोस फेडरल टैक्स से इसलिए बच गए क्योंकि उन्होंने निवेश घाटे की जो रिपोर्ट सबमिट की, वह उनके वेतन से अधिक थी। वैसे, इस तरह के टैक्स कानूनों का फायदा लेने वालों में Elon Musk और Warren Buffett आदि भी शामिल हैं। अमेरिका में अधिकतम फेडरल इनकम टैक्स दर वर्तमान में 37% है, लेकिन विश्लेषण में पाया गया कि इनमें से अधिकांश अरबपति 4% से कम का ही भुगतान कर रहे थे।
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
9 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
10 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
2 days agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines