भारत की आम निर्यात व्यवस्था को उस समय बड़ा झटका लगा जब जापान ने भारतीय आमों के आयात पर अचानक रोक लगाने का फैसला लिया. जापान के क्वारंटाइन अधिकारियों ने इस साल मार्च में भारत के स्टीम हीट ट्रीटमेंट (VHT) सेंटर्स में पेस्ट कंट्रोल प्रक्रियाओं में गंभीर कमियां पाई हैं. इस फैसले से गर्मियों के महत्वपूर्ण मौसम में निर्यात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. अल्फांसो, केसर, लंगड़ा और बंगनापल्ली जैसी भारत की प्रीमियम किस्मों पर यह प्रतिबंध सबसे ज्यादा असर डालेगा.
20 साल बाद स्वाद में आई ‘खटास’
जापान लगभग 20 वर्षों बाद पहली बार भारतीय आमों पर रोक लगाने जा रहा है. इससे पहले फ्रूट फ्लाई के खतरे को लेकर जापान ने 2006 में ही प्रतिबंध हटाया था, जब भारत ने अपनी ट्रीटमेंट प्रक्रियाओं को मजबूत किया था. आपको बता दें कि जापान की नीति बेहद सख्त है. वह आक्रामक कीटों खासकर फ्रूट फ्लाई को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाता है, क्योंकि ये कीट उनके देश की स्थानीय कृषि के लिए बड़ा खतरा हैं.
यह भी पढ़ें: 28 May Gold Silver Rate : सोना और चांदी दोनों हुए धड़ाम! चेक करें आज के ताजा रेट्स
क्यों निर्यात पर लगी रोक?
गौरतलब है कि हर साल निर्यात से पहले जापानी अधिकारी भारत के VHT केंद्रों का निरीक्षण करते हैं. इन केंद्रों में आमों को गर्म और नम हवा के नियंत्रित वातावरण में रखकर कीटों और लार्वा को नष्ट किया जाता है. इस बार निरीक्षण मार्च 2026 में उत्तर प्रदेश के रहमानपुर स्थित VHT सुविधा केंद्र पर हुआ. रिपोर्ट्स के अनुसार, जापानी टीम को यहां फ्यूमिगेशन और कीटाणुशोधन प्रक्रियाओं में कमियां मिलीं. इसके बाद जापान के योकोहामा प्लांट प्रोटेक्शन एसोसिएशन ने स्पष्ट कर दिया कि 25 मार्च 2026 के बाद जारी प्रमाण-पत्र वाले भारतीय आमों को स्वीकार नहीं किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: 28 May LPG Price: क्या बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम? जारी हुए नए रेट्स; चेक करें लिस्ट
निर्यातकों पर पड़ा असर
जापान भारत का सबसे बड़ा आम बाजार नहीं है, लेकिन यहां भारतीय आम अच्छी कीमत पर बिकते हैं. निर्यातक मानते हैं कि यह प्रतिबंध उनके लिए बड़ा नुकसान है. भारत दुनिया का सबसे बड़ा आम उत्पादक देश है, जहां हर साल करीब 2.8 करोड़ मीट्रिक टन आम पैदा होता है. ज्यादातर खपत देश के अंदर होती है, लेकिन जापान जैसे हाई-एंड बाजारों में निर्यात से किसानों और व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होता है.
संबंधित खबरें
नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
25 mins agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
1 hr agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
3 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
4 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
5 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
6 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
18 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines