January 2023 holidays: नए साल आने ही वाला है। 2022 का आखिरी महीना चल रहा है। जनवरी 2023 में बैंक छुट्टियों को लेकर जानकारी सामने आ गई है। भारत के विभिन्न राज्यों में बैंक छुट्टियों के बारे में जानकारी दी जा रही है। इससे आप पूर्व सूचित होंगे कि बैंक बंद है या खुला है। जानकारी होने से आप अपने जरूरी काम भी पहले निपटा सकेंगे।
जनवरी में 14 दिन ऐसे हैं जब सप्ताहांत सहित अतिरिक्त बैंक अवकाश के कारण कई निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दिशानिर्देशों के अनुसार बैंक जनवरी 2023 में दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार सहित 14 दिनों के लिए बंद रहेंगे। विशेष राज्य के आधार पर भी कुछ क्षेत्रीय अवकाशों के साथ सभी सार्वजनिक अवकाशों पर बैंक बंद रहेंगे। क्षेत्रीय अवकाश संबंधित राज्य सरकारों द्वारा तय किए जाते हैं जिनका उल्लेख आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर नहीं किया गया है।
और पढ़िए – नए साल में केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा ट्रिपल बोनांजा, जानें क्या-क्या मिलेगा ?
जनवरी 2023 के महीने में 14 बैंक अवकाश हैं, जो नए साल 2023 से 1 जनवरी (रविवार) को शुरू होते हैं, और अन्य अवकाश, जैसे 5 जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह जयंती, बैंक अवकाश के रूप में मनाए जाएंगे। कुछ राज्यों को छोड़कर भारत के सभी बैंकों पर यह छुट्टियां लागू होंगी।
और पढ़िए – 30 हजार रुपये में बिक जाएगा ये 5 रुपये वाला नोट! बस छपी होनी चाहिए ऐसी तस्वीर
पब्लिक को नहीं होगी कोई दिक्कत
लोगों को बैंक से जुड़े काम में कोई परेशानी नहीं होगी क्योंकि एटीएम, कैश डिपॉजिट, ऑनलाइन बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग काम करते रहेंगे। ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती हैं क्योंकि छुट्टियों का निर्धारण स्थानीय त्योहारों को ध्यान में रखकर किया जाता है।
आरबीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक रविवार के साथ-साथ महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहते हैं। निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत, आरबीआई ने 2, 26 जनवरी को बैंक अवकाश घोषित किया है जबकि 5, 11, 23, 25 और 31 को राज्य सरकारों द्वारा अवकाश घोषित किया गया है। इसके अलावा महीने में चार रविवार और दूसरा और चौथा शनिवार भी पड़ता है।
संबंधित खबरें
100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
10 hrs agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
11 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
14 hrs agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
14 hrs agoसीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश कर पाएं हर महीने 20500 रुपये, जानें
15 hrs agoकुछ मिनटों में फुल हुआ QIB हिस्सा, जानें GMP और IPO से जुड़ी 10 बड़ी बातें
16 hrs agoखाने का तेल फिर हो सकता है महंगा, जानिए क्या है असली वजह
17 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
17 hrs agoआज बढ़ेगा केंद्रीय कर्मचारियों का DA? कैबिनेट मीटिंग में हो सकता है ऐलान
19 hrs agoJio IPO आज से खुला, जानें प्राइस बैंड और शेयर अलॉटमेंट की तारीख
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines