ITR Verification Deadline: तुरंत अपना आईटीआर वेरीफाई करें, नहीं तो…केवल 5 दिन बाकी
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

ITR Verification Deadline: आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने के बाद, अगला चरण वेरीफाई कराना होता है। 31 दिसंबर, 2022 तक, ITR वेरीफाई की समय सीमा उन लोगों के लिए समाप्त हो चुकी है, जो बिलेटेड इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दर्ज करते हैं। हालांकि, जिन लोगों ने 31 दिसंबर तक बिलेटेड या रिवाइज्ड आईटीआईआर फाइल किया है, उनके पास 31 जनवरी, 2022 तक वेरीफाई करने का समय है।
इससे पहले, आयकर विभाग ने ई-सत्यापित करने के लिए 120 दिनों की अनुमति दी थी। हालांकि, अब वेरीफाई करना चाहते हैं तो अब आपके पास 30 जनवरी, 2023 तक का समय है।
आईटीआर फाइल करने के बाद चाहे ऑफलाइन हो या ऑनलाइन, इसे वेरिफाई करना एक जरूरी काम है। यदि वेरीफाई नहीं किया जाता है, तो आईटीआर को कानूनी नहीं माना जा सकता है और विभाग द्वारा संसाधित नहीं किया जाएगा। नतीजतन, करदाताओं को कोई रिफंड नहीं मिलेगा।
I-T विभाग ITR को वेरीफाई करने के लिए पांच प्लेटफॉर्म प्रदान करता है। इनमें नेट बैंकिंग, बैंक एटीएम, आधार, बैंक खाता और डीमैट खाता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: