ITR Filing Deadline: अगर आप वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए मूल आयकर रिटर्न (ITR) अभी तक नहीं भर पाएं हैं तो जल्दी भर दीजिए। क्योंकि आपके पास विलंबित ITR दाखिल करने के लिए 31 दिसंबर 2024 तक का ही वक्त है। अगर कोई 31 दिसंबर को भी ITR दाखिल नहीं कर पाता है तो उसके लिए पेनल्टी लग सकती है। जानिए ऐसा करने पर टैक्सपेयर्स को कितना जुर्माना और ब्याज देना पड़ सकता है?
5000 रुपये का जुर्माना
विलंबित रिटर्न फाइल करने को लेकर आयकर अधिनियम की धारा 139(4) है, जिसके तहत आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है। अगर कोई व्यक्ति 31 दिसंबर, 2024 तक विलंबित रिटर्न जमा नहीं कर पाता है, तो धारा 139(4) के तहत विलंबित रिटर्न पर 5000 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके लिए फिर चाहे बकाया टैक्स राशि कितनी भी हो। इसके अलावा कम टैक्स योग्य इनकम के लिए 1000 रुपये का कम जुर्माना लग सकता है। वहीं, 3 लाख रुपये की मूल छूट सीमा से कम इनकम वाले व्यक्तियों को कोई जुर्माना नहीं देना पड़ता है।
ये भी पढ़ें: लगातार क्यों गिर रहा Stock Market, कब लौटेंगे ‘अच्छे दिन’? यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब
विलंबित ITR दाखिल करने की प्रक्रिया मूल ITR जैसी ही होती है। लेकिन दाखिल करने की प्रक्रिया के दौरान धारा 139(4) का चयन करना जरूरी होता है । टैक्सपेयर्स को यह भी सुनिश्चित देखना होता है कि सभी पेनल्टी और बकाया राशि का निपटान हुआ कि नहीं। हालांकि रिटर्न जमा करने के बाद भी रिटर्न सत्यापित करने के लिए 30 दिन का वक्त दिया जाता है।
संशोधन को लेकर नियम
कई ITR भरते समय कुछ गलतियां हो जाती हैं, जिसको बाद में सही किया जा सकता है। इसके लिए धारा 139(5) के तहत संशोधित रिटर्न दाखिल किया जाता है। यह ऑप्शन मूल या विलंबित रिटर्न में गलतियों को ठीक करने के लिए मिल जाता है। रिटर्न को संशोधित करने के लिए, फाइलिंग के दौरान धारा 139(5) का चयन करना होगा। इसके साथ ही मूल या विलंबित ITR का एक्नॉलेजमेंट नंबर भी देना होगा।
लेकिन इसमें एक बात और ध्यान देने योग्य है कि भले ही आपको कई संशोधित करने का मौका मिलता है, लेकिन टैक्स एक्पर्ट सलाह देते हैं कि बार-बार संशोधन से बचना चाहिए। इससे आयकर विभाग की जांच के दायरे में आ सकते हैं।
ये भी पढ़ें: 8th pay commission: करोड़ों कर्मचारियों का खत्म होगा इंतजार! जानें क्या बोली सरकार?
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
11 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
19 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
20 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
21 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
21 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
23 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
1 day agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines