ITR Filing Extended: अगर अभी तक आपने आयकर रिटर्न दाखिल नहीं किया है तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, आयकर विभाग (Income Tax Department) की ओर से आईटीआर फाइलिंग की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में विलंबित या संशोधित रिटर्न दाखिल करने वालों के पास रिटर्न भरने के लिए अधिक दिनों का समय है। आयकर विभाग ने आईटीआर फाइलिंग की लास्ट डेट 31 दिसंबर 2024 तय की थी लेकिन अब सभी करदाताओं के लिए इसकी समय सीमा को बढ़ा दिया है।
बढ़ गई आईटीआर फाइलिंग की लास्ट डेट
आयकर विभाग की ओर से आईटीआर फाइलिंग की आखिरी तारीख को 31 दिसंबर 2024 से बढ़ाकर 15 जनवरी 2025 तक कर दिया गया है। ऐसे में विलंबित/संशोधित रिटर्न को 15 जनवरी 2025 तक दाखिल किया जा सकता है। आईटीआर फाइलिंग की लास्ट डेट बढ़ाने की घोषणा आयकर विभाग ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से की है। पोस्ट जारी करते हुए विभाग ने जानकारी दी है कि भारतीय निवासी व्यक्तियों के लिए संशोधित और विलंबित आयकर रिटर्न की आखिरी तारीख 15 जनवरी 2025 कर दी गई है।
आयकर विभाग ने 30 दिसंबर 2024, सोमवार को विवाद से विश्वास योजना (Vivad Se Vishwas Scheme) के तहत टैक्स बकाया निर्धारित करने, ब्याज और जुर्माने की छूट के लिए जानकारी दाखिल करने की लास्ट डेट 31 जनवरी तक बढ़ा दी है। नियमों के अनुसार इसके लिए पहले आखिरी तारीख 31 दिसंबर, 2024 थी और दाखिल करने वाले करदाताओं को विवादित कर मांग का 100 प्रतिशत भुगतान करना पड़ता। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने सर्कुलर में कहा है कि विवाद से विश्वास योजना के तहत देय राशि निर्धारित करने की लास्ट डेट 31 दिसंबर 2024 से बढ़ाकर 31 जनवरी 2025 कर दी गई है।
ये भी पढ़ें- Budget 2025: नए साल पर जेब को राहत देंगी दो बड़ी खबरें, बजट से पहले मिले संकेत
संबंधित खबरें
नोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 hr agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
2 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
3 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
4 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
5 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
6 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
6 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
23 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines