ITR Filing Date: 31 जुलाई को इनकम टैक्स रिटर्न की लास्ट डेट थी। इसको टैक्स रिटर्न के बाद 30 दिनों का समय दिया जाता है, जिसमें टैक्स रिटर्न फाइल की जाती है। आज 30 अगस्त को इसकी लास्ट डेट है, अगर अभी तक रिटर्न फाइल नहीं की है तो इसके बाद आपको जुर्माना भरना पड़ेगा। इसके साथ जितनी देरी की जाएगी उसी के मुताबिक, जुर्माना भी भरना पड़ेगा। इसमें वेरिफाई करने वाले दिन को ही रिटर्न फाइल करने का दिन माना जाएगा।
कितनी होगी लेट फीस
ITR फाइल करने पर सेक्शन 234एफ के तहत 5000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। वहीं, आपकी इनकम 5 लाख रुपये से कम है तो इसपर 1000 रुपये की लेट फीस ली जाएगी। लेट करने का एक नुकसान ये भी है कि सेक्शन 234ए के तहत देरी करने पर 1 प्रतिशत प्रति महीने के हिसाब से ब्याज भी बढ़ता जाएगा। इसके साथ ही आप रिटर्न फाइल करते हैं और उसमें कोई गलती हो जाती है तो ऐसे में आप रिवाइज्ड रिटर्न फाइल (Reviesed Return File) कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें.. Income Tax Refund: अभी तक नहीं मिला रिफंड? तो मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
कैसे भरे ITR
आईटीआर को कई तरीकों से ई-वेरिफाई किया जा सकता है। सबसे पहले ई-फाइलिंग के पोर्टल पर जाकर लॉग इन करें। पेज पर आपके सामने e-verify Return का ऑप्शन खुलकर आ जाएगा, उसपर क्लिक करें। वहां पर अपना PAN नंबर डालें, इसके बाद असेसमेंट ईयर चूज करें और ITR के अकनॉलेजमेंट नंबर के साथ मोबाइल नंबर उसमें जाल दें। आगे कंटीन्यू का ऑप्शन होगा उसपर क्लिक करें। इस दौरान फोन पर 6 डिजिट का नंबर डालें और सबमिट कर दें। अगर आप ये फाइल आईटीआर भरने के 30 दिनों के अंदर फाइल कर रहे हैं तो ओके पर क्लिक कर दें।
इसके बाद आपको condonation delay request डालनी होगी। और डिले क्यों हुआ है, उसकी वजह देगी होगी। फिर ड्रॉपडाउन मेन्यू से इसे सेलेक्ट करें। अब ऊपर ई-वेरिफाई करने के तरीके दिखेंगे, उनमें से कोई एक ऑप्शन को चुनकर ईवेरिफाई कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
7 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
8 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
2 days agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines