ITR Filing without Form 16: वित्त वर्ष 2024-25 के लिए आयकर विभाग ने ITR-1 से लेकर ITR-7 तक सभी फॉर्म को पहले ही जारी कर दिया है। आप घर बैठे ई-फाइलिंग पोर्टल के जरिए ITR फाइल कर सकते हैं। इसके लिए कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। आधार कार्ड, पैन कार्ड, फॉर्म 16, बैंक खाते की जानकारी से लेकर अन्य इनकम प्रूफ होना जरूरी है। यहां तक कि बिना लिंक्ड पैन और आधार के आईटीआर फाइल नहीं होता है। अगर सैलरीड पर्सन को फॉर्म 16 न मिला हो तो ऐसी स्थिति में आईटीआर फाइल किया जा सकता है? क्या बिना फॉर्म 16 के आईटीआर फाइनल हो सकती है? तो बता दें किन कुछ मामलों में बिना फॉर्म 16 के भी आईटीआर फाइल कर सकते हैं।
फॉर्म 16 क्या है?
दरअसल, फॉर्म 16 एक टीडीएस प्रमाणपत्र है। इस फॉर्म को कंपनी द्वारा कर्मचारियों को दिया जाता है। अगर आपकी सैलरी से टीडीएस कट होता है तो कंपनी की ओर से आपको आईटीआर फाइल करने के लिए फॉर्म 16 दिया जाएगा। इस फॉर्म में आपके वार्षिक वेतन, टैक्स कटौती, धारा 80सी, 80डी जैसी छूटों के बारे में जानकारी होती है। अगर आपको फॉर्म 16 नहीं मिलता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।
कंपनी किन सैलरीड पर्सन को नहीं देती फॉर्म 16?
अगर आपको अपने कार्यालय से फॉर्म 16 नहीं मिलता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, आपके पास और भी ऑप्शन्स होते हैं जिनके जरिए आईटीआर दाखिल कर सकते हैं। दरअसल, कंपनी की ओर से उन कर्मचारियों को फॉर्म 16 नहीं दिया जाता है जिनकी सैलरी टैक्स के दायरे में नहीं आती है और टीडीएस नहीं कटता है। ऐसे कर्मचारी बिना फॉर्म 16 के आईटीआर दाखिल कर सकते हैं।
फॉर्म 16 के बिना आईटीआर फाइलिंग कैसे करें?
फॉर्म 16 के बिना भी आप आईटीआर फाइल कर सकते हैं। इसके लिए बस कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी। इनमें से सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज फॉर्म 26AS है। इसमें काटे गए टैक्स की पूरी जानकारी होती है जिसे टैक्स क्रेडिट स्टेटमेंट के रूप में जाना जाता है। फॉर्म 26AS में TDS और TCS से जुड़ी जानकारी होती है। इतना ही नहीं, इस फॉर्म में एडवांस टैक्स और उच्च मूल्य के लेनदेन की जानकारी भी होती है।
कैसे डाउनलोड करें Form 26AS?
- ई-फाइलिंग पोर्टल (E-File Portal) की वेबसाइट पर जाएं।
- यहां जाने के बाद माय अकाउंट ऑप्शन शो होगा, उस पर क्लिक करें।
- यहां आपको Form 26AS का लिंक शो होगा, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद असेसमेंट वर्ष चुनें और व्यू टाइम पर क्लिक करें।
- इसके बाद फॉर्म 26एएस को डाउनलोड करने का ऑप्शन शो होगा।
- डाउनलोड बटन पर क्लिक करने के बाद Form 26AS डाउनलोड हो जाएगा।
फॉर्म 26AS के अलावा ये दस्तावेज भी जरूरी
बिना फॉर्म 16 के आईटीआर फाइल करने के लिए सिर्फ फॉर्म 26AS नहीं, बल्कि सैलरी स्लिप भी जरूरी है। खासतौर पर मार्च महीने की सैलरी स्लिप चाहिए होती है। इसके अलावा बैंक स्टेटमेंट की भी जरूरत होती है। निवेश और कर छूट का प्रमाण भी चाहिए होता है। इसके लिए भुगतान रसीद चाहिए होगी। आप कहां-कहां निवेश करते हैं, उसकी पेमेंट रसीद होनी जरूरी है।
ये भी पढ़ें- Aadhaar Card Update: मुफ्त में आधार कार्ड अपडेट करने की आखिरी तारीख 14 जून, जल्दी जान लें प्रोसेस, वरना…
संबंधित खबरें
G7 देशों का बड़ा फैसला, 10 करोड़ बैरल तेल जारी करने पर हुए सहमत; क्या घटेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
6 hrs agoDharavi Redevelopment Project: लोगों को पहले मिलेगा घर, सुरक्षित रहेंगे छोटे कारोबार- जानिए अदानी ग्रुप का धारावी मेकओवर विजन
11 hrs agoGold Silver Rate: क्या दिवाली तक 1.80 लाख से महंगा हो जाएगा सोना? जानिए क्या हैं आज के रेट्स
12 hrs agoPM Kisan 24th Installment Update: दिवाली से पहले आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त! लिस्ट में अपना नाम पक्का करने के लिए तुरंत करें ये 3 काम
13 hrs agoBank Open or Closed Tomorrow: क्या कल 3 अक्टूबर को खुलेंगे बैंक? जाने से पहले देख लें RBI की यह लिस्ट
14 hrs agoEPFO Wage Ceiling Increase 2026: कटकर आई सितंबर की सैलरी? EPFO के नए नियम से घटी इन-हैंड सैलरी
15 hrs agoDA Hike: 8वें वेतन आयोग से पहले सिक्किम सरकार का बड़ा तोहफा! DA 5% बढ़ा, जानिए किसे कितना फायदा मिलेगा
17 hrs agoGandhi jayanti: स्वदेशी का प्रतीक खादी कैसे बना करोड़ों का बिजनेस मॉडल? जानिए 2 अक्टूबर पर बिजनेस का बड़ा ट्रेंड
18 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
19 hrs agoNew Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines