'नई सोच' वालीं Gayatri Yadav पर ईशा अंबानी को क्यों है इतना भरोसा? Reliance में मिली बड़ी जिम्मेदारी

Reliance New CMO and EVP: गायत्री वासुदेवा यादव अब रिलायंस इंडस्ट्रीज का हिस्सा हैं। इससे पहले उन्होंने कई कंपनियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Gayatri-yadav

Meet Gayatri Vasudeva Yadav: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने गायत्री वासुदेवा यादव को अपना नया ग्रुप चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) और एग्जीक्यूटिव वाइस-प्रेसिडेंट, स्ट्रैटेजिक इनिशिएटिव्स नियुक्त किया है। ईशा अंबानी ने गायत्री की नियुक्ति की घोषणा करते हुए विश्वास जताया कि वह कंपनी की ग्रोथ में अहम भूमिका निभाएंगी। बता दें कि रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा रिलायंस के बोर्ड में डायरेक्टर हैं।

क्या कहा ईशा ने?

ईशा अंबानी के अनुसार, गायत्री यादव अपनी नई भूमिका में कंपनी चेयरमैन, रिलायंस फाउंडेशन चेयरपर्सन, आकाश, अनंत और मेरे साथ मिलकर काम करेंगी। अपनी विशेषज्ञता का लाभ उठाते हुए, वह रिलायंस की लीडरशिप पोजीशन को और मजबूत बनाने, नए इंडस्ट्री स्टैण्डर्ड स्थापित करने के लिए टीमों के साथ सहयोग करेंगी। मुझे पूरा विश्वास है कि गायत्री हमारी टीमों को प्रेरित करने के लिए नए दृष्टिकोण लेकर आएंगी और सफलता के नए आयाम स्थापित करने में मदद करेंगी।

ये है विश्वास की वजह

ईशा ने गायत्री वासुदेवा यादव पर जो विश्वास जताया है, उसकी वजह भी है। गायत्री का अब तक का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। उन्होंने जहां भी काम किया वहां अपनी सफलता के झंडे गाड़े। आईआईएम कलकत्ता से ग्रेजुएट यादव ने प्रॉक्टर एंड गैंबल के साथ ब्रांड मैनेजमेंट में अपना करियर शुरू किया। इसके बाद वह जनरल मिल्स इंडिया से जुड़ीं और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में भारतीय बाजार में पिल्सबरी ब्रांड को लॉन्च करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही पैकेज्ड फूड सेक्टर में कई नए इनोवेशन किए।

स्टार इंडिया का रहीं हिस्सा

इसके बाद यादव ने स्टार इंडिया के साथ काम किया। यहां उन्हें कंज्यूमर स्ट्रेटेजी एवं इनोवेशन प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी मिली। स्टार इंडिया की मार्केटिंग रणनीति स्थापित करने में उनकी अहम भूमिका रही। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स और हॉटस्टार के कई ऐतिहासिक प्रोजेक्ट्स का प्रबंधन किया और स्टार प्लस के ‘नई सोच’ कैंपेन को लीड किया, जो महिलाओं के सशक्तिकरण पर केंद्रित था।

जमकर की तारीफ

गायत्री यादव Peak XV Partners (पहले Sequoia India और SEA) से रिलायंस का हिस्सा बनी हैं। उनके शानदार ट्रैक रिकॉर्ड को ध्यान में रखते हुए ईशा अंबानी ने उन पर विश्वास जताया है। यादव की नियुक्ति की घोषणा करते हुए ईशा ने उनकी तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि रिलायंस को गायत्री के अनुभव का फायदा मिलेगा। वह एक बेहतरीन मार्केटिंग लीडर हैं और उन्हें कंज्यूमर मार्केट, डिजिटल प्लेटफॉर्म और ब्रांड-बिल्डिंग में महारत हासिल है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ