---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

क्या UPI दूसरे देशों के लिए है सही उदाहरण? वैश्विक स्तर पर कैसा पड़ रहा प्रभाव

UPI in India: भारत का UPI न केवल देश में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी डिजिटल भुगतान के लिए एक मिसाल बन रहा है। वर्तमान में यह 7 देशों में सक्रिय है और 4 अन्य देशों में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। आइए इसके बारे में जानते हैं।

---विज्ञापन---

UPI in India: यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) की सफलता ने भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के लोगों के लिए मिसाल कायम की है। ऐसे में इसे ग्लोबल मंच पर एक अलग पहचान मिली है। भारत में डिजिटल पेमेंट सिस्टम का यह रिवोल्यूशनरी तरीका है, जो न केवल भारत में बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी फेमस हो रहा है। इसी सिलसिले में यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज बिजनेस स्कूल के इनोवेशन हब के लीड प्रोफेसर कार्लोस मोंटेस ने कहा कि UPI का एक्सपीरियंस दूसरे देशों के लिए लर्निंग है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

UPI सिस्टम के डेमोंस्ट्रेशन

जानकारी के लिए बता दें कि प्रोफेसर मोंटेस NXT Conclave 2025 में भाग लेने भारत आए हैं, जो दिल्ली के भारत मंडपम में 28 फरवरी और 1 मार्च तक आयोजित किया गया है। यहां UPI सिस्टम के डेमोंस्ट्रेशन दिखाया गया था, जिसके बाद उन्होंने कहा कि इस तकनीक को देखकर उन्हें बहुत खुशी हुई।

---विज्ञापन---

UPI की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता

बता दें कि UPI की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। जनवरी 2025 में ही UPI के माध्यम से 17 अरब से अधिक ट्रांजैक्शन किए गए। इससे एक बात साफ हो गई कि इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।
प्रोफेसर मोंटेस ने कहा कि UPI इसलिए सफल हो पा रहा है, क्योंकि इसे आम नागरिकों के लिए आसान और सुविधाजनक बनाया गया है और इसके लिए लगातार इनोवेशन किया जा रहा है। यही कारण है कि भारत में इसे तेजी से अपनाया जा रहा है।

इसके साथ ही वित्तीय सेवा विभाग (DFS) के आर्थिक सलाहकार सुधीर श्याम ने भी UPI की फंक्शनालिटी को लेकर अपनी रुचि दिखाई। उन्होंने बताया कि भारत में UPI सबसे लोकप्रिय पेमेंट सिस्टम में से एक बन गया है और अब इसे ग्लोबल लेवल पर भी पहचान मिल रही है।

---विज्ञापन---

ग्लोबल लेवल पर UPI

वर्तमान में UPI 7 देशों—यूएई, मॉरीशस, नेपाल, भूटान, सिंगापुर, श्रीलंका और मालदीव में एक्टिव है। इसके अलावा, फ्रांस, पेरू, त्रिनिदाद और टोबैगो, और नामीबिया सहित 4 अन्य देशों में UPI को लागू करने पर काम चल रहा है।
अगर इसकी सफलता के कारणों के पीछे की सच्चाई की बात करें तो यह सिस्टम इसलिए फेमस हो रहा है, क्योंकि इसे यूजर को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि वे इसे आसानी से यूज कर सकें। यह एक सुविधाजनक सिस्टम है, जो आपको सरल, तेज और सुरक्षित पेमेंट का विकल्प देता है। UPI की सफलता भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही है और यह न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी क्रांति ला सकती है।

यह भी पढ़ें – iPhone 16e खरीदने का इंतजार खत्म, आज से शुरू हुई सेल, जानें कीमत और फीचर्स

---विज्ञापन---
First published on: Feb 28, 2025 01:58 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola