क्या दिल्ली, यूपी, पंजाब सहित इन जगहों पर हो गई है Amul Butter की कमी? ग्राहक-दुकानदार दोनों की शिकायत

amul

Amul Butter Shortage: दिल्ली, अहमदाबाद और पंजाब सहित देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों को अमूल बटर नहीं मिल पा रहा है। ग्राहकों और दुकानदारों की शिकायत है कि अमूल बटर की कमी हो गई है। कंपनी का बटर बाजार में कम देखने को मिल रहा है। अमूल बटर किराना ऐप पर भी उपलब्ध नहीं है। किल्लत से बाजार में नकली अमूल मक्खन का भी कारोबार हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मीडियो रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के दुकानदार कह रहे हैं कि पिछले 15-20 दिनों से बाजार में अमूल मक्खन नहीं है। वहीं, वितरकों का कहना है कि आपूर्ति की कमी है, जिस कारण बटर नहीं दिया जा रहा। इस बीच दुकानदारों की इससे कमाई पर असर पड़ रहा है।

बताया गया कि अमूल दूध हमेशा की तरह उपलब्ध है और इसकी आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ा है। लेकिन अमूल क्रीम और घी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। हालांकि, कंपनी के एक अधिकारी ने एक निजी मीडिया चैनल को बताया कि दिवाली के दौरान अधिक मांग के कारण वर्तमान में अमूल बटर की आपूर्ति में समस्या है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों में इसमें सुधार हो जाएगा।

विज्ञापन

वहीं, सोशल मीडिया पर यूजर्स बटर की कमी और नकली उत्पादों के बाजारों में आने की शिकायत कर रहे हैं। कुछ लोग अमूल क्रीम की कमी की भी शिकायत कर रहे हैं। मुंबई, दिल्ली, कश्मीर, अहमदाबाद, पंजाब और उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के लोग कमी की रिपोर्ट कर रहे हैं। बताया गया कि अमूल बटर मिल्कबास्केट, बिगबास्केट और फ्लिपकार्ट किराना जैसे विभिन्न स्थानों पर भी उपलब्ध नहीं है। गुरुग्राम में ब्लिंकिट पर अमूल बटर की कोई लिस्टिंग नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ