Is Bank Open Today: बैंकों में आज छुट्टी है या खुले हैं? घर से न‍िकलने से पहले जान लें

12 से 18 जनवरी के बीच, बैंक सिर्फ एक दिन खुलेंगे. अलग-अलग शहरों में अलग-अलग कारणों से बाकी दिनों में बैंक बंद रहेंगे. इसलिए, किसी भी दिन बैंक जाने से पहले, RBI की बैंक लिस्ट जरूर चेक कर लें.

bank holiday (13)

12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती है.

Bank Holiday : आज सोमवार 12 जनवरी 2026 को भारत के कुछ राज्यों में बैंक बंद हैं, जबकि अन्य राज्यों में खुले हुए हैं. 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के अवसर पर मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल और कुछ अन्य क्षेत्रों में बैंकों में अवकाश रहता है. यदि आप उत्तर प्रदेश (नोएडा) में हैं, तो आज बैंक खुले रहेंगे क्योंकि यहां इस दिन की छुट्टी बैंक कैलेंडर में शामिल नहीं है. आइये जानते हैं क‍ि जनवरी 2026 में बैंकों की क‍िस-क‍िस द‍िन छुट्टी है:

विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी 2026 में कब-कब छुट्टी

  • 12 जनवरी(सोमवार) : स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर पश्चिम बंगाल और चुनिंदा राज्य में छुट्टी
  • 13 जनवरी(मंगलवार) : लोहड़ी के मौके पर पंजाब, हरियाणा और जम्मू में छुट्टी
  • 14 जनवरी (बुधवार) : मकर संक्रांति / पोंगल / माघ बिहू के मौके पर अधिकांश राज्य (गुजरात, असम, कर्नाटक) में छुट्टी
  • 15 जनवरी (गुरुवार) : पोंगल / कनुमा तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में छुट्टी
  • 18 जनवरी (रविवार) : साप्ताहिक अवकाश पूरे भारत में छुट्टी
  • 23 जनवरी (शुक्रवार) : नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पश्चिम बंगाल, ओडिशा, त्रिपुरा में छुट्टी
  • 24 जनवरी (शनिवार) : चौथा शनिवार पूरे भारत में छुट्टी
  • 25 जनवरी (रविवार) : साप्ताहिक अवकाश पूरे भारत में छुट्टी
  • 26 जनवरी (सोमवार) : गणतंत्र दिवस (Republic Day) पूरे भारत में (राष्ट्रीय अवकाश) में छुट्टी

ऑनलाइन बैंकिंग की लें मदद:
भले ही बैंक की शाखाएं बंद हों, लेकिन नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI (Google Pay, PhonePe) और ATM सेवाएं चौबीसों घंटे चालू रहेंगी.

दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी :
बता दें कि 10 जनवरी (दूसरा शनिवार) को बैंक बंद थे और अब 24 जनवरी (चौथा शनिवार) को भी बैंक बंद रहेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ