IRCTC Package: भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड ने उत्तराखंड में घूमने के शौकीन लोगों के लिए एक ऑफर निकाला है। जिसके तहत देवभूमि राज्य के प्रमुख तीर्थस्थलों और विरासत स्थानों को कवर किया जाएगा। भारत गौरव मानसखंड एक्सप्रेस ने देवभूमि उत्तराखंड यात्रा शुरू करने का ऐलान किया है। अगर इस यात्रा में शामिल होना चाहते हैं तो यहां पर पैकेज से जुड़ी सारी जानकारियां देखिए।
क्या है स्पेशल पैकेज?
इस टूर को देवभूमि उत्तराखंड यात्रा दिया गया है। ये यात्रा भारत गौरव मानसखंड एक्सप्रेस द्वारा कराई जाएगी। 10 रातें/11 दिन इस पैकेज के तहत आपको मिलेंगे। इसकी शुरुआत 03.11.2024 से की जाएगी। इस पूरी यात्रा में 11 स्थानों की सैर कराई जाएगी। इसके लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है।
ये भी पढ़ें: SBI के ATM में ऐसे जमा करें पैसे! बैंक की लाइन में लगने से मिलेगा छुटकारा
कितना होगा खर्चा?
IRCTC ने यह पैकेज पर पर्सन के लिए दिया है। जिसको दो कैटेगरी में बांटा गया है। जिसमें पहली स्टैंडर्ड और दूसरी डीलक्स कैटेगरी रखी गई है। इसमें एडल्ट और चाइल्ड के लिए सेम किराया है।
स्टैंडर्ड
एडल्ट- 37220/
चाइल्ड(5 से 11साल) – 37220/
डीलक्स
एडल्ट- 46945/
चाइल्ड- 46945/
ट्रेन यात्रा का कार्यक्रम हैदराबाद – काठगोदाम – हैदराबाद रहेगा। बोर्डिंग/डिबोर्डिंग स्टेशन – हैदराबाद, वारंगल, बल्हारशाह, नागपुर, इटारसी, भोपाल, झांसी, आगरा होगा। जिसमें सीटों की संख्या – 300 (एसी III – ऊपरी बर्थ के प्रावधान के बिना) होगी।
कौन सी जगह होंगी कवर?
1- भीमताल
2- नैनीताल – नैना देवी मंदिर और नैनी झील
3- कैंची धाम – बाबा नीम करोली मंदिर
4- कसार देवी और कटारमल सूर्य मंदिर
5- जागेश्वर धाम
6- गोलू देवता – चितई
7- अल्मोडा – नंदा देवी मंदिर
8- बैजनाथ
9- बागेश्वर
10- कौसानी
11- रानीखेत
ये भी पढ़ें: रेलवे का सबसे छोटा रूट, जहां 9 मिनट में तय होती है 3 किमी की दूरी, किराया 60 रुपये
संबंधित खबरें
अब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
2 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
4 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
4 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
6 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
12 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
15 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
16 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
21 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines