IRCTC Tour Package: देश के हर कोने में एक से एक प्रसिद्ध मंदिर मौजूद हैं। लोगों की भी इन मंदिरों से खास आस्था जुड़ी हुई है। अगर आप भी दक्षिण भारत या तेलंगाना में रहते हैं और अपने परिवार के साथ दक्षिण भारत के मंदिरों में दर्शन का प्लान बना रहे हैं तो एकबार रेलवे के इस पैकेज के बारे में जरूर जान लें। इस पैकेज में आप कम बजट के अंदर-अंदर साउथ इंडिया के लगभग हर मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। इस पैकेज का नाम दिव्य दक्षिण यात्रा विद ज्योतिर्लिंग है। इस टूर पैकेज में रहने से लेकर खाने-पीने का भी पूरा बंदोबस्त किया गया है। आइए जानते हैं IRCTC के पैकेज के बारे में सब कुछ।
8 रातें और 9 दिनों की रहेगी यात्रा
इस टूर पैकेज में 8 रातें और 9 दिनों का सफर शामिल हैं। यात्रा 6 नवंबर से शुरू होगी। इस पैकेज से आप 7 धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे- तिरुवन्नामलाई, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी, त्रिवेंद्रम, त्रिची और तंजावुर। इस यात्रा की शुरुआत तेलंगाना के सिकंदराबाद से होगी। पैकेज में आपको पूरे 9 दिनों तक सुबह का नाश्ता, लंच और डिनर तीनों की सुविधा भी मिलेगी। पैकेज की सभी जानकारियों के लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: नवरात्रि पर कीजिए शिव की नगरी के दर्शन! IRCTC दे रहा सस्ते में घूमने का मौका
कहां-कहां घूम सकते हैं?
रेलवे पैकेज में कई महत्वपूर्ण मंदिर शामिल हैं, जहां आप दर्शन कर सकेंगे। ये स्थल हैं-
तिरुवन्नामलाई, अरुणाचलम मंदिर, रामेश्वरम, रामनाथस्वामी मंदिर, मदुरै का मीनाक्षी अम्मन मंदिर, कन्याकुमारी के रॉक मेमोरियल और कुमारी अम्मन मंदिर के साथ-साथ, त्रिवेन्द्रम के श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर, त्रिची के श्री रंगनाथस्वामी मंदिर और तंजावुर के बृहदेश्वर मंदिर जा सकेंगे।
कितना होगा किराया?
IRCTC के इस टूर पैकेज के कीमत की बात करें तो इसके लिए रेलवे आपसे अलग-अलग चार्ज कर रहा है, जिसमें इकॉनमी का 14, 250 रुपये प्रति व्यक्ति किराया है। इकॉनमी में बच्चों का किराया 13,250 रुपये होगा। स्टैंडर्ड में (Standard 3AC) का 21,900 रुपये प्रति व्यक्ति और बच्चों का 20,700 रुपये है। वहीं, कम्फर्ट का Comfort (2AC) में प्रति व्यक्ति 28,450 रुपये और बच्चों का 27,010 रुपये तक किराया होगा।
अन्य जरूरी जानकारी
IRCTC के इस टूर पैकेज के बारे में और जानने के लिए आप इनकी आधिकारिक वेबसाइट www.irctc.co.in से जानकारी ले सकते हैं। वेबसाइट के अलावा 9717641764 और 9717648888 नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: नवरात्रि पर सस्ते में कीजिए इन प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन! IRCTC लाया ये खास ऑफर
संबंधित खबरें
मोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
12 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
16 mins agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
49 mins agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
1 hr agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
2 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
3 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
3 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
6 hrs agoदिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
22 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines