IRCTC Tour Package : पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेलवे का उपक्रम इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) देश-विदेश की सैर के लिए टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है। इन पैकेज के तहत पर्यटकों को सस्ते में टूरिस्ट स्थानों से लेकर धार्मिक स्थलों के दर्शन का मौका मिलता है।
इसी कडी में आईआरसीटीसी आपके लिए New Year 2024 के मौके पर काफी किफायदी और शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। नए साल के मौके पर अगर आप भी धार्मिक स्थलों का भ्रमण करना चाहते हैं तो आपके पास बढ़ियां मौका है।
दरअसल आईआरसीटीसी नए साल के मौके पर आपके लिए एक साथ अयोध्या, काशी, प्रयागराज, बौद्ध गया और सारनाथ का पैकेज लेकर आया है। IRCTC ने सोशल मीडिया X (पूर्व में ट्विटर) ट्वीट कर अपने इस टूर पैकेज के बारे में जानकारी दी है। IRCTC ने अपने ट्वीट बताया है कि इस पैकेज की शुरुआत 31 दिसंबर 2023 और उसके बाद 21 जनवरी 2024 को होगी।
इस पैकेज के तहत आपको वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, अयोध्या, बोधगया और सारनाथ के धार्मिक स्थलों के दर्शन का मौका मिलेगा वहीं इन जगहों के फेसम टूरिस्ट स्पाउट पर भी आप जा सकेंगे।
IRCTC के मुताबिक 6 रात और 7 दिन के टूर पैकेज की शुरुआत मुंबई से होगी। इसके तहत सीट की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार होगा। IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर आप इस टूर पैकेज के लिए अपना टिकट बुक करा सकते हैं। इसके साथ ही इस टूर पैकेज के लिए लिंक https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=WMA64 से डायरेक्ट सीट बुक कर सकते हैं।
किसी तरह की कोई दिक्कत होने पर 827931660 नंबर पर कॉल करके मदद भी ले सकते हैं। इसके साथ ही टूर पैकेज के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- IRCTC ने विदेश के लिए निकाले पैकेज, बेहद कम पैसे में करें सिंगापुर-मलेशिया की सैर
अगर आप अकेले इस ट्रिप करना चाहते हैं तो 68,100 रुपये देने होंगे, वहीं दो व्यक्तियों के साथ सफर करने प्रति व्यक्ति 40,200 रुपये देने होंगे। जबकि तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 34,700 रुपये देने होंगे। वहीं बच्चों के लिए 27,400 रुपये खर्च करने होंगे।
यह भी पढ़ें-आईआरसीटीसी की खास पेशकश, कम खर्च में थाईलैंड घूमने का शानदार मौका
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
RBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
9 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
12 hrs agoRBI के फैसले के तुरंत बाद खुशखबरी, FD पर मिलेगा 8.25% तक का तगड़ा ब्याज
13 hrs agoरेपो रेट बढ़ने के बाद बड़ा सवाल- क्या अभी घर या गाड़ी खरीदना टाल देना चाहिए?
14 hrs agoRBI के 0.25% रेपो रेट बढ़ाने से आपकी EMI कितनी बढ़ेगी? जानिए पूरा कैलकुलेशन
15 hrs agoRBI के फैसले के बाद संभला शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में घटी गिरावट
16 hrs agoH-1B वीजा नियमों को तोड़ना पड़ेगा महंगा, जुर्माने के साथ 10 साल तक का बैन!
16 hrs agoRBI का बड़ा झटका, रेपो रेट बढ़कर हुआ 5.50%, महंगे होंगे सभी तरह के लोन
17 hrs agoRBI MPC के फैसले से पहले बाजार पस्त! सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरा
17 hrs agoप्रॉपर्टी के पेपर असली हैं या नकली? ऑनलाइन ऐसे चेक करें
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines