हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

IRCTC Tour Package : आईआरसीटीसी की खास पेशकश, कम खर्च में थाईलैंड घूमने का शानदार मौका

विज्ञापन

IRCTC Tour Package: अगर आप सस्ते में थाईलैंड घूमना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) आपका ये सपना पूरा कर सकता है। दरअसल आईआरसीटीसी एक ऐसा टूर पैकेज लेकर आया है जिसमें आप कम खर्च में थाईलैंड घूम सकते हैं। आईआरसीटीटी के इस सस्ते टूर पैकेज में थाईलैंड में 6 दिनों तक जमकर मौज कर सकते हैं।

दरअसल IRCTC देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ-साथ विदेशों के पर्यटन स्थलों की सैर के लिए भी एयर टूर पैकेज का लाता रहता है। इसी कड़ी में थाईलैंड टूर का ये पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज को नाम Sparkling Thailand Ex Lucknow दिया गया है। इस टूर पैकेज में आपको 5 रात और 6 दिन थाईलैंड में घूमने का शानदार मौका मिलेगा। इसमें आप थाईलैंड की बैंकॉक और पटाया की खूबसूरत जगहों की सैर कर सकेंगे।

आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज 8 दिसंबर से 13 दिसंबर 2023 तक का है। इसमें आप हवाई जहाज से थाईलैंड जाने का मौका मिलेगा। इसके लिए आपको करीब 60,000 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

विज्ञापन

इस टूर पैकेज में अगर आप अकेले टिकट लेते हैं तो आपको 69,800 रुपये खर्च करने पड़ेंगे, जबकि 2 लोगों के साथ प्रति व्यक्ति 60,300 रुपया लगेगा। वहीं 5 से 11 साल के बच्चे के लिए बेड के साथ किराया 55,200 रुपये देना होगा, जबकि बिना बेड 51,100 रुपये खर्च करने होंगे।

इस टूर पैकेज के आपको लखनऊ से बैंकॉक और वापसी बैंकॉक से लखनऊ सीधी फ्लाइट मिलेगी। इसके साथ ही पर्यटकों को होटल में रुकने, खाने-पीने (ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर) जैसी तमाम सुविधाएं फ्री में मिलेगी।

विज्ञापन

इस टूर पैकेज के लिए आप बुकिंग आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट irctctourism.com पर जाकर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- IRCTC का भक्तों को तोहफा, वैष्णो देवी दर्शन के लिए लाया स्पेशल टूर पैकेज

विज्ञापन

 

 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola