IRCTC Package: आईआरसीटीसी ने ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण मंदिरों और पर्यटन स्थलों को कवर करने के उद्देश्य से ओडिशा के लिए दिल्ली से एक पैकेज लॉन्च किया है। यह टूर पैकेज आपको ओडिशा के चार प्रसिद्ध स्थलों की सैर कराएगा। जिसमें कई मंदिरों के दर्शन कराए जाएंगे। इस पैकेज में पुरी, कोणार्क, भुवनेश्वर और चिल्का का भ्रमण कराया जाएगा। इस टूर पैकेज के जरिए अपने नवरात्र को खास तरह से मनाया जा सकता है। ये यात्रा 29.11.2024 से 14.12.2024 तक जारी रहेगी।
कितने दिन का है पैकेज?
Divine Puri Tour Package के नाम से आईआरसीटीसी ने इस पैकेज को लॉन्च किया है। ये पैकेज 3 रात और 4 दिन के लिए है। ये पैकेज आपको ऐतिहासिक महत्व के महत्वपूर्ण मंदिर और पर्यटन स्थलों की सैर कराएगा। ओडिशा में चार प्रसिद्ध स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा, जिसमें ये 4 चार जगह शामिल होंगी। इसमें पुरी, कोणार्क, भुवनेश्वर और चिल्का शामिल हैं। इस दौरान टूर पैकेज के जरिए आपको पुरी में विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ मंदिर के दर्शन होंगे। चिल्का, एशिया का सबसे बड़ा खारे पानी का लैगून और विभिन्न प्रकार के पक्षियों का घर है। इसके अलावा कोणार्क के सूर्य मंदिर के दर्शन भी कराए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: देश को जल्द मिलेगी दूसरी वंदे मेट्रो ट्रेन, यूपी के इन शहरों में होगी शुरू; ये होगा रूट
कितना आएगा खर्च?
सिंगल पर्सन (Single Occupancy)- 44600 रुपये
डबल (Double Occupancy)- 34200 रुपये
ट्रिपल (Triple Occupancy)- 31500 रुपये
चाइल्ड विद बेड (Child with Bed (05 Yrs – 11 Yrs)- 25000 रुपये
चाइल्ड विदआउट बेड (Child without Bed (05 Yrs – 11 Yrs)- 24900 रुपये
चाइल्ड विदआउट बेड (Child without Bed (02 Yrs – 04 Yrs)- 20800 रुपये
कैंसल करने पर मिलेगा रिफंड?
आपको बता दें कि टूर प्रोग्राम का सख्ती से पालन करना होगा, यदि आप इसमें शामिल नहीं होते हैं तो कोई रिफंड नहीं दिया जाएगा। इसके शुरू होने के साथ ही आपको अपने ग्रुप में रहना जरूरी है। किसी भी वजह से अगर यात्रा अधूरी रहती है तो उसके जिम्मेदार आप होंगे। इसके अलावा अगर आपकी वजह से किसी को परेशानी होती है तो कंपनी आपकी यात्रा को बीच में ही खत्म कर सकती है, जिसके लिए पैसे वापस नहीं किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: IRCTC ने निकाला एक और धमाकेदार ऑफर! कम खर्चे में घूम आइए श्रीलंका, देने होंगे सिर्फ इतने रुपये
संबंधित खबरें
नवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
1 hr ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
3 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
4 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
5 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
5 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
6 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
7 hrs agoसरकार ने E-85 और 100% एथनॉल ईंधन को दी हरी झंडी, क्या सस्ता होगा पेट्रोल?
7 hrs ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
1 day agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines