IRCTC Tour Package: गर्मियों की छुट्टियों में अगर आप भी पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हो, तो ऐसे में कश्मीर की ठंडी-ठंडी वादियों में पार्टनर संग घूमना बेस्ट ऑप्शन है। अब आप बहुत कम पैसे में कश्मीर समेत 5 ओर जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं। दरअसल, हालही में आईआरसीटीसी ने एक नया टूर पैकेज निकाला है, जिसके तहत आप सस्ते में गुलमर्ग, जम्मू कश्मीर, पहलगाम, श्रीनगर, सोनमर्ग और वैष्णो देवी घूम सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इस पैकेज के बारे में।
10 रात और 11 दिन के साथ है पैकेज
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत अहमदाबाद के गांधीनगर कैपिटल रेलवे स्टेशन से होगी। जहां से ट्रेन के जरिए आपको कश्मीर लेकर जाया जाएगा। 10 रात और 11 दिन के इस टूर पैकेज की शुरुआत 13 जून 2024 से होगी। वहीं वापस भी आप ट्रेन के जरिए 23 जून को आ जाएंगे। इस टूर पैकेज की टिकट लेने पर हर एक यात्री को आना-जाना, वहां रहना और 11 दिन का ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा दी जाएगी। भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर ये टूर पैकेज WAR016 कोड के साथ लिस्टेड है।
Have you truly travelled if you haven’t been to Kashmir?
Travel now with the Kashmir Paradise On Earth with Vaishno Devi Tour Package Ex #Ahmedabad starting on 01.06.2024 & 13.06.2024.
Book now on https://t.co/bG93XRZAUZ #dekhoapnadesh #Kashmir #VaishnoDevi #Travel #Booking… pic.twitter.com/mvBaz6Qvvq
— IRCTC (@IRCTCofficial) May 6, 2024
ये भी पढ़ें- IRCTC करा रहा है लेह-लद्दाख की सैर, जानें टूर पैकेज में क्या-क्या है खास
जानें कितना होगा किराया
अगर आप सिंगल व्यक्ति की टिकट बुक करते हैं, तो इसके लिए आपको 58,300 रुपए का पैकेज लेना होगा। दो लोगों के लिए पैकेज की कीमत प्रति व्यक्ति 42,000 रुपए है। वहीं तीन लोगों की टिकट खरीदने पर पैकेज की कीमत 40,100 रुपए प्रति व्यक्ति पड़ेगी।
आपके साथ 5 से 11 साल का बच्चा है, जिसके लिए वहां रुकने के लिए आपको अलग से बेड चाहिए, तो फिर पैकेज की कीमत 36,500 रुपए प्रति व्यक्ति है। जबकि आपके साथ 5 साल से 11 साल का बच्चा है, लेकिन उसके लिए आपको अलग से बेड नहीं चाहिए, तो इसके लिए पैकेज की कीमत 31,000 रुपए प्रति व्यक्ति है।
IRCTC की वेबसाइट पर कर सकते हैं संपर्क
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के बारे में अगर आपको ओर अधिक जानकारी चाहिए, तो इसके लिए आप IRCTC की वेबसाइट www.irctc.co.in पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा 8595937732 नंबर पर कॉल करके जानकारी ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें- दिल्ली समेत 6 शहरों में होती है Open Air Movie Screening, जानें टिकट प्राइस से लेकर सब कुछ
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
1 hr agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
3 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
3 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
4 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
18 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
21 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
22 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
23 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
1 day agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines