हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सस्ते में कीजिए तिरुपति बालाजी मंदिर के दर्शन, भारतीय रेलवे ने IRCTC पर निकाला ऑफर

IRCTC Tour Package: तिरुपति बालाजी के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं तो अब आप सस्ते में बालाजी के दर्शन कर पाएंगे। दरअसल आईआरसीटीसी श्रद्धालुओं के लिए एक सस्ता टूर पैकेज लेकर आया है, जिसमें वहां रखने के साथ-साथ खाने-पीने और आने-जाने की सुविधाएं भी दी जाएंगी।

विज्ञापन

IRCTC Tour Package: अगर आप भी अपने हेक्टिक शेड्यूल से परेशान हो गए हैं और कहीं घूमने जाने के बारे में सोच रहे हैं। खासतौर पर किसी मंदिर में? तो आज हम आपको एक ऐसे टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके बजट में आसानी से फिट हो जाएगा। दरअसल भारतीय रेलवे बहुत ही कम कीमत में एक जबरदस्त प्लान लेकर आया है।

आईआरसीटीसी अपने ताजा प्लान में श्रद्धालुओं को तिरुपति बालाजी के दर्शन कराने ले जा रहा हैं। दरअसल, इस समय हर साल लाखों श्रद्धालु बालाजी के दर्शन करने जाते हैं। इसी वजह से भारतीय रेलवे ये टूर पैकेज लेकर आया है। आइए अब जानते हैं आईआरसीटीसी के इस खास टूर पैकेज के बारे में।

ये भी पढ़ें- Mata Vaishno Devi के दर्शन करने का है प्लान? ये है IRCTC का सस्ता टूर पैकेज

विज्ञापन

आईआरसीटीसी का क्या है नया टूर पैकेज?

बता दें कि भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम यानी आईआरसीटीसी की ओर से तिरुपति बालाजी का टूर पैकेज ऑफर किया गया है। तिरुपति बालाजी मंदिर की ये यात्रा आनंद राव सर्कल, बेंगलुरु से रात में 09 बजकर 30 मिनट से शुरू होगी। ये पैकेज केवल 1 रात और 2 दिन का है। इसके अलावा तिरुपति बालाजी मंदिर तक पहुंचने से लेकर वहां से आने के लिए आईआरसीटीसी ने श्रद्धालु के लिए ऐसी बस की सुविधा का इंतजाम किया है।

विज्ञापन

कितने रुपये का है टूर पैकेज?

आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर इस टूर पैकेज की जानकारी कोड SBH32 के साथ दी गई है। अगर आप तिरुपति बालाजी के दर्शन करना चाहते हैं तो इसक लिए आपको केवल 1,930 रुपये देने होंगे। बेंगलुरु से शुरू होने वाले इस टूर पैकेज में श्रद्धालुओं को वहां रहने के साथ-साथ खाने-पीने और आने-जाने आदि सभी सर्विस दी जाएंगी।

ये भी पढ़ें- IRCTC: एक पैकेज में करें 4 जगहों की सैर, ये है भारतीय रेलवे का सस्ता टूर प्लान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola