IRCTC Bhutan Tour Package: भूटान भले ही एक छोटा देश है, लेकिन घूमने के लिए यहां पर बहुत ही खास-खास जगह हैं। जहां जाकर आप प्रकृति को करीब से जान सकते हो। इसके अलावा यहां के कई प्राचीन मंदिर, घाटी और इमारतें भी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। अगर आप भी भूटान घूमने जाना चाहते हो, तो अब आप बहुत ही कम रुपय में भूटान की प्रसिद्ध जगहों पर ट्रैवल कर सकते हो। हाल ही में आईआरसीटीसी ने भूटान का एक किफायती पैकेज निकाला है, जिसकी टिकट लेने पर आपको वहां रहने से लेकर खाने-पीने तक की सुविधा दी जाएगी।
5 रात और 6 दिन के साथ है पैकेज
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत दिल्ली एयरपोर्ट से होगी, जिसके बाद आपको भूटान की राजधानी थिम्पू लेकर जाया जाएगा। वहां से आप पारो जाएंगे और फिर इसी रूट से फ्लाइट के जरिए आप वापस आएंगे। भूटान में आपको वहां के प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर, घाटी, पुनाखा सस्पेंशन ब्रिज और टाइगर्स नेस्ट मॉनेस्ट्री आदिर जगहों पर घुमाया जाया जाएगा। भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर ये टूर पैकेज NDO27 कोड के साथ लिस्टेड है।
5 रात और 6 दिन के इस टूर पैकेज की शुरुआत 01 सितंबर 2024 से होगी। इस टूर पैकेज की टिकट लेने पर प्रत्येक यात्री को आना-जाना, 5 रात भूटान में रहना और 6 दिन का ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर मिलेगा। इस टूर पैकेज की खास बात यह है कि भूटान घूमने के लिए आपको वीजा की जरूरत नहीं है। अगर आपके पास पासपोर्ट है, तो आप इस पैकेज की टिकट खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें- IRCTC करा रहा है लेह-लद्दाख की सैर, जानें टूर पैकेज में क्या-क्या है खास
कितना होगा किराया?
अगर आप सिंगल व्यक्ति की टिकट बुक करते हैं, तो इसके लिए आपको 99,000 रुपए का पैकेज लेना होगा। वहीं दो लोगों के लिए पैकेज की कीमत 80,500 रुपए प्रति व्यक्ति है। तीन लोगों की टिकट एक साथ खरीदने पर पैकेज की कीमत प्रति व्यक्ति 77,000 रुपए है।
आपके साथ अगर 5 से 11 साल का बच्चा है और आपको उसके लिए वहां रुकने के लिए अलग से बेड चाहिए, तो तब पैकेज की कीमत 67,000 रुपए प्रति व्यक्ति है। वहीं जिन लोगों के साथ 5 से 11 साल का बच्चा है, लेकिन उसके लिए वहां रुकने के लिए अलग से बेड नहीं चाहिए, तो फिर पैकेज की कीमत प्रति व्यक्ति 61,020 रुपए पड़ेगी।
इस तरह कर सकते हैं संपर्क
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के बारे में आपको कोई और जानकारी चाहिए, तो इसके लिए आप IRCTC की वेबसाइट www.irctc.co.in और नंबर 8595937732 पर संपर्क कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- IRCTC ने कश्मीर समेत 5 लोकेशंस का निकाला सस्ता टूर, जानें इस पैकेज में क्या-क्या है खास
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
5 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
6 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
6 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
7 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
7 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
7 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
9 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
9 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines