IRCTC Tour Package Ahmedabad to Amritsar : दिवाली के आसपास देश के मौसम का मिजाज ‘गुलाबी’ रहता है। ना ज्यादा गर्मी और न ज्यादा सर्दी। घूमने के लिहाज ये मौसम काफी माकूल होता है। अगर आप भी सर्दी से पहले स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, जयपुर, माता वैष्णोदेवी और अमृतसर एक साथ घूमना चाहते हैं तो आपके पास इसके लिए शानदार मौका है।
दरअसल भारतीय रेलवे का उपक्रम इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) देश में पर्यटन को बढ़ा देने के मकसद से अलग-अलग स्थानों के भ्रमण के लिए टूर पैकेज लाते रहता है। इसी कड़ी में आईआरसीटीसी अहमदाबाद-अमृतसर का टूर पैकेज लेकर आया है।
इस टूर पैकेज में यात्रियों को भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन (Bharat Gaurav Special Tourist Train) से अहमदाबाद, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, जयपुर, वैष्णोदेवी और अमृतसर घूमने का शानदार मौका मिलेगा।
आईआरसीटी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 19 नवंबर 2023 को केरल के त्रिवेंद्रम के कोचुवेली से होगी। यह टूर पैक 12 रात और 13 दिन का होगा। इस दौरान यात्रियों को कई खूबसूरत जगहों के दर्शन और घूमने का मौका मिलेगा। इस दौरान यात्रियों भारतीय संस्कृति, परंपरा और धार्मिक स्थलों को देख, समझने और जानने का मिलेगा।
IRCTC के इस टूर पैकेज में यात्रियों को भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन से सफर का मौका मिलेगा। इस टूर पैकेज के लिए आप आईआरसीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट irctctourism.com पर जाकर कर अपना बुकिंग सकते हैं।
यह भी पढ़ें- IRCTC का किफायती Tour Package, सस्ते में माता वैष्णो देवी के दर्शन का मिल रहा मौका
इस पैकेज में स्टैंडर्ड कैटेगरी यानी स्लीपर क्लास के लिए प्रति व्यक्ति 26,310 रुपये जबकि 5 से 11 साल के बच्चे के लिए 24, 600 रुपया किराया तय किया गया है। इसके साथ ही कंफर्ट कैटेगरी यानी थर्ड एसी क्लास के लिए प्रति व्यक्ति 39,240 रुपये और 5 से 11 साल के बच्चे के लिए 37,530 रुपया किराया फिक्स किया गया है।
यह भी पढ़ें- IRCTC Tour Package : 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का शानदार मौका, भारत गौरव ट्रेन से यात्रा के साथ इतना कुछ मिलेगा
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
मोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
14 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
18 mins agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
50 mins agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
1 hr agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
2 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
3 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
3 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
7 hrs agoदिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
22 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines