IRCTC Tour Package : देवों के देव महादेव के भक्तों के लिए अच्छी खबर है। उनकी ज्योतिलिंग दर्शन की इच्छा जल्द पूरी हो सकती है। दरअसल इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) धार्मिक यात्रा के तहत ज्योतिर्लिंगों के दर्शन की इच्छा रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए खास पैकेज लेकर आया है। आईआरसीटी के 9 रात और 10 दिन के इस टूर पैकेज के तहत आपको 7 ज्योतिर्लिंग का दर्शन का मौका मिलेगा।
भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन सफर
IRCTC ने सोशल मीडिया साइट X (पूर्व ट्विटर) पर ट्वीट कर इस टूर पैकेज के बारे में जानकारी दी है। इस टूर पैकेज में भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए भक्तों को यात्रा का मौका मिलेगा। इसके साथ ही अन्य टूर पैकेजों की तरह ही इसमें भी IRCTC के यात्रियों को यात्रा, नाश्ता, दोपहर और रात का शाकाहारी भोजन और एसी/नान एसी बसों के जरिए स्थानीय क्षेत्रों में घुमाया जाएगा।
9 रात और 10 दिन का टूर पैकेज
आईआरसीटी ने अपने इस टूर पैकेज को ‘7 Jyotirlinga Yatra by Bharat Gaurav Tourist Train’ का नाम दिया है। IRCTC के इस ज्योतिर्लिंग टूर पैकेज के तहत शिव भक्तों को 7 ज्योतिर्लिंगों का दर्शन का मौका मिलेगा। 9 रात और 10 दिन इस टूर पैकेज के तहत श्रद्धालुओं को महाकालेश्वर, सोमनाथ, द्वारकाधीश, नागेश्वर, त्र्यंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन का मौका मिलेगा।
1- महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग
2- सोमनाथ ज्योतिर्लिंग
3- द्वारकाधीश मंदिर
4- नागेश्वर ज्योतिर्लिंग
5- त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग
6- घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग
7- भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग
यह भी पढ़ें- IRCTC ने विदेश के लिए निकाले पैकेज, बेहद कम पैसे में करें सिंगापुर-मलेशिया की सैर
टूर पैकेज 17 नवंबर से 26 नवंबर 2023 तक चलेगा
9 रात और 10 दिन के इस टूर पैकेज की शुरुआत 17 नवंबर से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से होगी। यह टूर पैकेज 17 नवंबर से 26 नवंबर तक का होगा। टूर पैकेज में श्रद्धालु भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से यात्रा करेंगे। इसमें कुल 767 सीट हैं। जिस में कंफर्ट क्लास (एसी- 2) के तहत 49, स्टैंडर्ड क्लास (एसी- 3) में 70 और इकॉनोमी क्लास (स्लीपर) की 648 सीटें हैं।
इस टूर पैकेज के लिए ये है किराया
आईआरसीटी के अन्य पैकेजों के तहत इस टूर पैकेज के लिए भी अलग-अलग किराया तय किया गया है। कंफर्ट क्लास में प्रति किराया 42,200 रुपये तय किया गया, जबकि स्टैंडर्ड कैटिगिरी के लिए प्रति व्यक्ति किराया 31,800 रुपये और इकॉनोमी क्लास के लिए प्रति व्यक्ति किराया 18,950 रुपये देना होगा। वहीं अगर आपके साथ 5 से 11 साल का बच्चा सफर करता है तो आपको उसके लिए कंफर्ट क्लास के लिए किराया 40, 650 रुपये, स्टैंडर्ड कैटिगिरी 30,500 रुपये और इकॉनोमी कैटिगिरी के लिए 17,850 किराया देना होगा।
ऐसे बुक करें अपना सीट
आईआरसीटी के इस टूर पैकेज के लिए यात्री IRCTC की अधिकारिक बेवसाइट www.irctctourism.com से अपना सीट बुक करा सकते हैं। इसके साथ ही इस पैकेज के बारे में आप अधिक जानकारी के लिए इस लिंक tinyurl.com/mw4fvcwd पर भी विजिट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- माता वैष्णो देवी को भक्तों को तोहफा, IRCTC दर्शन के लिए लाया बेहद खास टूर पैकेज
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
मोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
21 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
25 mins agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
57 mins agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
1 hr agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
3 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
4 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
7 hrs agoदिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
22 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines