हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IRCTC से टिकट बुकिंग हुई और आसान, AI Chatbot पर बोलें और टिकट बुक, जानें प्रोसेस

IRCTC Train Ticket Booking By Speech: आईआरसीटीसी अक्सर रेल से यात्रा कर रहे लोगों की सुविधा के लिए कई तरह की सर्विस लाता रहता है। हाल ही में एक AI चैटबॉट AskDisha 2.0 शुरू किया गया है, जिसकी मदद से यात्री बोलकर अपनी टिकट बुक कर सकते हैं और बाकी कई सारी सुविधाएं भी पा सकते हैं। इसे इस्तेमाल करने का तरीके भी बेहद आसान है।

विज्ञापन
IRCTC Train Ticket Booking By Speech

IRCTC Train Ticket Booking By Speech: भारतीय रेलवे में हर रोज करोड़ों यात्री सफर करते हैं। ऐसे में यात्रियों की सहूलियत के लिए शानदार सर्विस शुरू की गई है। आईआरसीटीसी की इस सर्विस से अब यात्री बोलकर अपनी टिकट बुक कर पाएंगे। रेल टिकट बुक करने से लेकर यूजर एक्सपीरियंस बेहतर करने तक भारतीय रेलवे ने AI चैटबॉट की सर्विस शुरू की है। भारतीय रेलवे से जुड़ी सेवाओं के लिए AskDisha 2.0 नाम का AI चैटबॉट शुरू किया गया है। इसके जरिए सिर्फ बोल देने से टिकट बुक या कैंसिल भी हो जाएगा। जानिए AskDisha 2.0 से जुड़ी बाकी जानकारी।

यह चैटबॉट लोगों की टिकट बुक करने से लेकर रिफंड जैसी कई सर्विस देता है और इसके साथ-साथ जरूरी जानकारी भी ली जा सकती है।

AskDisha 2.0 क्या है?

यह 24 घंटे और सातों दिन चलने वाला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), मशीन लर्निंग (एमएल) और एनएलपी आधारित वर्चुअल असिस्टेंट चैटबॉट है जो यात्रियों को ट्रेन टिकट बुक करने, कैंसिंल करने, बोर्डिंग स्टेशन बदलने, रिफंड, पीएनआर स्टेटस, ऑफर लेने और आईआरसीटीसी द्वारा दी जाने वाली अलग-अलग सेवाओं से जुड़े सवालों की जानकारी देता है। इस चैटबॉट की मदद से पहली बार ट्रेन ई-टिकट बुकिंग को बिना किसी आईआरसीटीसी पासवर्ड के इस्तेमाल से सिर्फ एक ओटीपी के जरिए मुमकिन बनाया जा रहा है।

यह AI चैटबॉट आसान कमांड का इस्तेमाल करता है। यह वॉयस कमांड को सपोर्ट करता है और वॉयस कमांड का इस्तेमाल करके इस सर्विस का फायदा उठाया जा सकता है। यह ट्रेन की टिकट बुक करने का सबसे तेज और आसान तरीका होगा।

AskDisha 2.0 का इस्तेमाल कैसे करें?

  • AskDisha 2.0 का इस्तेमाल IRCTC की वेबसाइट के साथ-साथ मोबाइल ऐप पर भी किया जा सकता है।
  • इसके लिए आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर नीचे की तरफ AskDisha 2.0 का लोगो दिखेगा।
  • AskDisha 2.0 पर जाकर मांगी गई जानकारी भरें या नीचे दिए गए बॉक्स में अपनी query टाइप करें।
  • इसके अलावा ‘मइक्रोफ़ोन’ आइकन पर क्लिक करके मुंह से बोलकर भी क्वेरी भरी जा सकती है।
  • इसके अलावा AskDisha 2.0 को अपने फोन पर पाने के लिए आईआरसीटीसीवेल कनेक्ट ऐप डाउनलोड कर लें।
  • बाद में, AskDisha 2.0 का आइकन देखकर अपनी query बोलना या लिखना शुरू कर दें।

AskDisha 2.0 पर क्या-क्या सर्विस मिलेंगी?

  • ट्रेन टिकट बुकिंग
  • पीएनआर स्टेटस चेक
  • टिकट कैंसल करना
  • रिफंड लेना
  • बोर्डिंग स्टेशन बदलना
  • बुकिंग हिस्ट्री चेक करना
  • ई-टिकट देखना
  • ईआरएस डाउनलोड करना
  • ई-टिकट प्रिंट करना और शेयर भी करना

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें