हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IRCTC ने विदेश के लिए निकाले पैकेज, बेहद कम पैसे में करें सिंगापुर-मलेशिया की सैर

विज्ञापन

IRCTC Singapore Malaysia Tour Package : अगर आप सस्ते में विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) आपके लिए शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इसके तरह आप कम खर्च में सिंगापुर और मलेशिया घूम सकते हैं।

दरअसल आईआरसीटी (IRCTC) सैलानियों के लिए सिंगापुर और मलेशिया टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज की शुरुआत नवंबर में होगी। नवंबर में शुरू होने वाले इस टूर पैकेज के तरह यात्री सिंगापुर और मलेशिया के खूबसूरत जगहों की सैर कर सकेंगे।

IRCTC के इस टूर पैकेज की शुरुआत लखनऊ से होगी। इसमें सैलानी पहले लखनऊ से दिल्ली और फिर दिल्ली से कुआलालंपुर की यात्रा पर जाएंगे। इस टूर पैकेज को ‘Enchanting Singapore And Malaysia’ नाम दिया गया है।

IRCTC के 21 नवंबर से शुरू होने वाले इस टूर पैकेज में टूरिस्टों को शानदार सुविधाएं मिलेंगी। इस टूर पैकेज में फ्लाइट से यात्रा करेंगे। इसके बाद पर्यटकों सिंगापुर और मलेशिया के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसिस की सैर कराई जाएगी। आईआरसीटी के इस टूर पैकेज में यात्रियों को रहने के साथ-साथ ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें- IRCTC Tour Package : आईआरसीटीसी की खास पेशकश, कम खर्च में थाईलैंड घूमने का शानदार मौका

IRCTC के 6 रात और 7 दिन के इस टूर पैकेज की शुरुआती कीमत 134950 रुपये प्रति पैसेंजर है। इस टूर पैकेज के तहत अगर आप अकेले यात्रा करते हैं तो आपको 1,63,700 रुपये देना होगा। वहीं, दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 1,34,950 रुपया देना होगा। वहीं, 5 से 11 साल के बच्चों के 1,18,950 रुपया देना होगा।

इस टूर पैकेज के लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर बुकिंग कर सकते हैं। या फिर 8287930718 और 8287930747 नंबर पर कॉल कर भी अपना सीट बुकिंग करवा सकते हैं।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें