IRCTC Rules Confirmed Ticket Refund: शहर से कहीं बाहर जाना हो या फिर कहीं जाने की प्लानिंग करनी हो, हममें से कई लोग भारतीय रेलवे में यात्रा करना पसंद करते हैं। रेलवे में यात्रा करना हमारे लिए सुविधाजनक होने के साथ किफायती भी होता है। हालांकि, कन्फर्म सीट के लिए हम कुछ महीने पहले ही ट्रेन की टिकट बुक कर लेते हैं, लेकिन अगर किसी कारण टिकट कैंसिल करनी पड़े तो ऐसे में हमें पूरा पैसा मिल सकेगा या नहीं, ये हमारे बीच में बड़ा सवाल रहता है।
इसे लेकर कई यात्रियों का कहना होता है कि ट्रेन टिकट कन्फर्म होने पर पूरा पैसा वापस नहीं मिलता है। जबकि, आईआरसीटीसी के नियम के मुताबिक टिकट कैंसिल करने पर आपको पूरा पैसा भी वापस मिल सकता है, लेकिन इसके लिए कुछ नियम और शर्तें शामिल हैं। आइए जानते हैं कि अगर कन्फर्म टिकट कैंसिल करनी हो और वो भी जब चार्ट लिस्ट में आपका नाम और सीट की बुकिंग लिस्टेड हो, तो पूरा रिफंड कैसे मिल सकेगा?
ये भी पढ़ें- ट्रेन में सीट बदलने से पहले जानें खास 4 नियम
क्या Confirmed Ticket को Cancel करने पर मिलेगा रिफंड?
IRCTC के नियम के मुताबिक अगर आप कन्फर्म टिकट को कैंसिल करते हैं तो आपको पूरा रिफंड मिल सकता है, लेकिन ये कुछ ही परिस्थिति में ही मुमकिन है। अगर कन्फर्म टिकट का चार्ट तैयार हो गया है लेकिन आप टिकट कैंसिल करने की सोच रहे हैं तो कुछ ऐसी परिस्थितियां हैं जब यात्री को पैसा वापस मिल सकता है।
हालांकि, इसके लिए यात्री को पहले टिकट जमा रसीद ( Ticket Deposit Receipt) हासिल करना होगा। TDR फाइल करने के साथ ही कैंसिल करने का कारण बताने के बाद ही आपको पूरा पैसा वापस मिल सकता है।
IRCTC वेबसाइट पर TDR कैसे करें फाइल?
- IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करें।
- यहां पर आपको बुक टिकट सेक्शन पर जाना होगा।
- इसके बाद TDR या Ticket Deposit Receipt का आपको सेक्शन मिलेगा, उस पर टैब करें।
- एक नया पेज ओपन होगा, अब इसमें File TDR को सिलेक्ट करें।
- My Transactions टैब पर क्लिक करने के बाद TDR फाइल करना होगा।
आप वीडियो के जरिए भी TDR File करने का तरीका जान सकते हैं।
ये भी पढ़ें- चावल के दाम घटाने के लिए उठा रही ये बड़े कदम
संबंधित खबरें
दो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
5 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
5 hrs agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
6 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
6 hrs agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
7 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
10 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
10 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
12 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
13 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines