IRCTC Kerala Tour Package : अगर आप केरल घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) आपके लिए केरल टूर पैकेज लेकर आया है। यह टूर पैकेज 6 दिन और 5 रात का है।
आईआरसीटी के इस टूर पैकेज के तहत आपको केरल के प्रमुख पर्यटन स्थलों को देखने और घूमने का मौका मिलेगा। इस टूर पैकेज के तहत आपको हवाई यात्रा के साथ-साथ रहने, खाने और घूमने की सुविधा आईआरसीटीसी की तरफ से मुहैया कराई जाएगी।
6 दिन 5 रात का है ये टूर पैकेज
आईआरसीटीसी (IRCTC) ने 6 दिन और 5 रात के अपने इस टूर पैकेज को ‘Witness the Artistry of Nature with the Mesmerizing Kerala’ का नाम दिया है। इस टूर पैकेज में यात्रियों को कोच्चि, मुन्नार, अलपुझा और तिरुवनंतपुरम टूरिस्ट प्लेस घूमने का मौका मिलेगा। इस दौरान पर्यटकों को कोच्ची के मशहूर मरीन ड्राइव पर भी घूमने का अवसर मिलेगा।
14 नवंबर के शुरू होगा टूर
इस टूर पैकेज की शुरुआत 14 नवंबर को सुबह 7 बजे विशाखापट्टनम एयर पोर्ट से हवाई जहाज से होगी। दोहपर 1 बजे तक कोच्चि पहुंचने के बाद यात्रियों के लिए यहां रहने की व्यवस्था होगी। यात्रियों को कोच्ची मरीन ड्राइव घुमाया जाएगा। अगले दिन सुबह नाश्ते के बाद कोच्चि घूमाया जाएगा।
हाउस बोट में भी ठहरने की होगी व्यवस्था
इसके अगले दिन यानी 16 अगस्त को यात्रियों को मुन्नर ले जाया जाएगा। मुन्नार में रात में ठहरने की व्यवस्था होगी। मुन्नार के प्रशिद्ध पर्यटन स्थल एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान, मट्टुपेट्टी बांध, इको पॉइंट, कुंडला बांध झील समेत अन्य प्रसिद्ध जगहों पर घुमाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक मुन्नर में ठहरने की व्यवस्था हाउस बोट में होगी।
अगले दिन पर्यटकों अजीमाला मंदिर और कोवलम बीच घुमाया जाएगा। रात में तिरुवनंतपुरम रुकने की व्यवस्था होगी। इसके बाद अगले दिन सुबह की नाश्ते के बाद पर्यटकों को श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर दर्शन का मौका मिलेगा। इसके बाद सभी लोग एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। सुबह 10 बजे की फ्लाइट से सभी पर्यटक दोपहर 1 बजे तक विशापट्टनम पहुंच जाएंगे।
ये है टूर पैकेज का चार्ज
- अकेले यात्रा करते हैं तो आपको 56 हजार 635 रुपये खर्च करने होंगे।
- अगर आपको दो लोगों के साथ यात्रा टिकट बुक करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 40 हजार 925 रुपये खर्च करने होंगे।
- वहीं तीन लोगों का टिकट एक साथ बुक करते हैं तो यह और भी कम होकर प्रति व्यक्ति 38 हजार 110 रुपया हो जाएगा।
- इसके साथ ही अगर आप बेड से साथ 5 से 11 साल के बच्चे के साथ यात्रा करते हैं तो 32 हजार 500 रुपये और बिना बेड के 28 हजार 690 रुपये खर्च करने होंगे। जबकि 2 से 4 साल के बच्चे के लिए आपको 14 हजार 755 रुपये खर्च करने होंगे।
और पढ़ें – IRCTC Nepal Tour Package : सस्ते में नेपाल घूमने का सुनहरा मौका, कम पैसे में मिलेगा फुल मजा
ऐसे बुक करें अपना टिकट
केरल के इस टूर पैकेज के लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट irctctourism.com पर जाकर खुद भी अपना टिकट बुक कर सकते हैं। या फिर IRCTC के टिकट काउंटर से बुकिंग करवा सकते हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
13 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines