IRCTC Kashmir Winter Package: कश्मीर घुमने का प्लान है तो एक बार IRCTC के इस विंटर स्पेशल पैकेज के बारे में भी जान लीजिए। यह टूर पैकेज 5 रातें और 6 दिन का रहेगा। इसमें आप खूबसूरत जगहों की सैर कर सकते हैं। जिसमें गुलमर्ग, पहलगाम, श्रीनगर और सोनमर्ग शामिल है। इस पैकेज का लाभ उठाने के लिए आपको IRCTC की वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिशियल साइट पर आपको पैकेज से जुड़ी तमाम जानकारी मिल जाएगी और आवेदन भी किया जा सकेगा। यह पैकेज 41 हजार से शुरू हो रहा है।
कितना आएगा खर्च?
यह सफर हैदराबाद से बाय फ्लाइट शुरू होगा। इस पैकेज के प्राइस की बात करें तो IRCTC 5 रातों और 6 दिन के लिए आपसे अलग-अलग चार्ज करेगा। इसमें सिंगल (Single Occupancy) 43670 रुपये, डबल (Double Occupancy) 41710 रुपये , ट्रिपल (Triple Occupancy) में 41050 रुपये, चाइल्द विद बैड (Child with Bed, 5-11 Yrs) 37130 रुपये, चाइल्ट विदआउट बैड (Child Without Bed, 5-11 Yrs) 34830 रुपये और चाइल्ट विदआउट बैड (Child Without Bed-2-4 Yrs) का 27990 रुपये का खर्च आएगा।
ये भी पढ़ें: नवरात्रि पर कीजिए शिव की नगरी के दर्शन! IRCTC दे रहा सस्ते में घूमने का मौका
कहां-कहां घूम सकते हैं?
इस पैकेज के अनुसार, आपको कश्मीर की इन चार खूबसूरत जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा, जिसमें गुलमर्ग, पहलगाम, श्रीनगर और सोनमर्ग शामिल है। इस पैकेज में सुबह के नाश्ते और डिनर को भी शामिल किया गया है। इसके साथ ही फ्लाइट के दौरान भी आपको खाना मिलेगा। पैकेज में घूमने जा रहे दार्शनिक स्थलों की टिकट के प्राइस भी शामिल है। IRCTC के इस पैकेज में आप चार रातों के लिए बढ़िया होटल ठहरेंगे और 1 रात के लिए हाउसबोट में रहने का भी मौका मिलेगा।
अन्य जरूरी जानकारी
कैंसिलेशन प्राइस कंपनी की नीति के अनुसार है।
IRCTC के पास बिना कोई कारण बताए भी आप दौरे के लिए की गई बुकिंग को रद्द कर सकते हैं।
यात्रियों को घूमने के दौरान सभी जरूरी नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।
कैंसिल करने के नियम
अगर आप यात्रा से 21 दिन पहले बुकिंग कैंसिल करते हैं तो पैकेज से 30% शुल्क काटा जाएगा। वहीं, 21 से 15 दिनों के अंदर पहले बुकिंग कैंसिल करने पर 55% शुल्क लिया जाएगा और 14 से 8 दिन पहले कैंसिल करने पर 80% शुल्क कटेगा और 1 हफ्ते पहले बुकिंग कैंसिल होने पर कोई पैसा वापिस नहीं मिलेगा।
ये भी पढ़ें: नवरात्रि पर सस्ते में कीजिए इन प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन! IRCTC लाया ये खास ऑफर
संबंधित खबरें
नोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
2 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
3 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
4 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
6 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
6 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
7 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
8 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines